कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं निष्पक्ष मतदान हेतु पुलिस के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण

On
कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं निष्पक्ष मतदान हेतु पुलिस के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण

पुलिस अधिकारियों की चुनाव प्रबंधन कार्यशाला

 

जयपुर 28 अगस्त। आगामी विधानसभा चुनावों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं निष्पक्ष मतदान हेतु चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की कार्यशाला सोमवार को राजस्थान पुलिस अकादमी सभागार में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 22 जिलों के सहायक उप निरीक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया।

Read More विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ली समीक्षा बैठक

कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने किया। गुप्ता ने निष्पक्ष मतदान के लिये अधिकारियों द्वारा चुनाव आयोग की विभिन्न नियमावलियों का गम्भीरतापूर्वक अध्ययन करने, असुरक्षित मानचित्रण सावधानी पूर्वक करने एवं वान्छित अपराधियों के अजमानतीय वारन्टों की अधिक से अधिक तामील करवाने के  साथ ही अवैध हथियार,अवैध मादक पद्धार्थों इत्यादि की जब्ती पर जोर दिया।

Read More जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध बिल्डिंग की पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं चुनाव संबंधित प्रशिक्षण की राज्य समन्वयक श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने पुलिस बल का अधिक से अधिक उपयोग करने एवं उपलब्ध मानव संसाधनों का बेहत्तर उपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही प्रशासन के विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय हेतु निर्देशित किया।

Read More डीजीपी उमेश मिश्रा ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की

आईजी लॉ एन्ड ऑर्डर श्रीवास्तव द्वारा पुलिस बल का चुनाव में नियोजन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से विस्तारित चर्चा की।

IMG-20230828-WA0780

आरएएस जय प्रकाश एवं भगवत सिंह ने पोस्टल बैलेट एवं संवेदनशील बूथों के निर्धारण पर व्याख्यान दिया। चुनाव में खर्च पर नजर रखने एवं सोशल मीडिया, आचार संहिता पर भी विभिन्न वक्ताओं द्वारा विचार रखें गये।

मंगलवार को शेष रहे जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। इसके बाद उक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा संबंधित जिलों में जाकर पुलिस अधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
             

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पहली गिरफ़्तारी! सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पहली गिरफ़्तारी!
सुखदेव सिंह हत्याकांड में शूटर रोहित और नितिन का जयपुर में सहयोग करने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया गया है...
दिया कुमारी ने संसद की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा
दीया कुमारी ने कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड पर विद्याधर नगर विधायक दिया कुमारी ने व्यक्त की संवेदना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए करेंगे काम:—महेश शर्मा
जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेष गुज़र ने पुन किया महापौर का पदभार ग्रहण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को त्यागपत्र सौंपा