कांग्रेस नेता रामेश्‍वर लाल डूडी को हुआ ब्रेन हेमरेज, मुख्‍यमंत्री गहलोत पहुंचे अस्‍पताल

On
कांग्रेस नेता रामेश्‍वर लाल डूडी को हुआ ब्रेन हेमरेज, मुख्‍यमंत्री गहलोत पहुंचे अस्‍पताल

कांग्रेस नेता रामेश्‍वर लाल डूडी की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड गई। उन्‍हें जयपुर के मंगलम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि डूडी को ब्रेन हेमरेज की शिकायत हुई है। इसकी सूचना मिलने पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी अस्‍पताल पहुंचे हैं।

बता दें कि डूडी के समर्थकों द्वारा उनके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए प्रार्थनाएं, पाठ किए जा रहे हैं।

अन्य खबरें हाजियों का माला पहनाकर किया इस्तकबाल !

रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रामेश्वर डूडी से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर्स और डूडी के परिजनों से भी उनकी सेहत की जानकारी ली। इसके बाद डूडी को एसएमएस अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।

अन्य खबरें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालन करने की अपील 

Screenshot_2023-08-27-14-58-54-34_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6
रामेश्वर डूडी के परिजनों ने बताया- आज सुबह वह घर पर अचेत होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें मानसरोवर के मंगलम हॉस्पिटल में लाया गया। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद राजस्थान के टॉप डॉक्टर्स की टीम को जयपुर के मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल बुलाया गया है।

अन्य खबरें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिए सामुहिक विवाह की सूचना 7 दिवस पहले विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश

सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉक्टर आंचल शर्मा और न्यूरोसर्जन रश्मि कटारिया मंगलम हॉस्पिटल पहुंचे। फिलहाल डूडी वेंटिलेटर पर हैं। कुछ ही देर में उनकी सर्जरी को लेकर प्लान किया जा रहा है। बता दें कि रामेश्वर डूडी साल 2013 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज का अटैक आया था। इसके बाद उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जहां फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। अब से कुछ ही देर में उन्हें एक्सपर्ट डॉक्टर की देखरेख में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा। जल्द से जल्द उनकी सर्जरी की जाएगी। फिलहाल डूडी की तबीयत नासाज है।

 

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान हालातों पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया कि “वर्तमान परिस्थितियों में भारत के ऊपर...
नगरीय विकास मंत्री ने किया भवन विनियम - 2025 का शुभारम्भ
शर्म का विषय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान को एक पलड़े में रखा-डोटासरा
एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने कौशल विकास के माध्यम से गगल में ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि पाकिस्तान को दो टूक ,भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया !
नगरीय विकास मंत्री ने की राजस्थान आवासन मण्डल की 5 आवासीय योजनाओं की शुरुआत
शहीद सुरेंद्र कुमार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि