प्रशासनिक अधिकारियों को हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण से काम करना चाहिए-सुधांश पंत

On
प्रशासनिक अधिकारियों को हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण से काम करना चाहिए-सुधांश पंत

मुख्य सचिव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से किया संवाद

जयपुर, एक मई। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण, साफ नीयत और ईमानदारी से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर देती है, इसका लाभ उठाकर सदा सीखने की ललक रखनी चाहिए। उन्हें आमजन के जीवन को बेहतर एवं सरल बनाने के लिए बिना अहम के नई संभावनाओं को तलाशते रहना चाहिये। 

 पंत बुधवार को शासन सचिवालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा-2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय कर उनसे अनुभव भी पूछे। मुख्य सचिव ने भी इन अधिकारियों के साथ डिस्ट्रिक्ट ट्रैनिंग के अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि ट्रैनिंग के दौरान उन्हें कई अनुभवी एवं कर्मठ अधिकारियों का सानिध्य मिला एवं उनसे सीखी हुई बारीकियों ने चुनौतियों से पार पाने की दिशा में हमेशा पथ प्रदर्शक का काम किया।   

अन्य खबरें  उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति राज्य सरकार का नीतिगत निर्णय : अविनाश गहलोत

मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान विविधताओं से भरा प्रदेश है जहाँ नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, खनिज, पेयजल, सिंचाई,  आदि के क्षेत्र में चुनौतियों के साथ-साथ सम्भावनायें भी मौजूद हैं। इस दिशा में हम प्रदेश के विकास की सोच के साथ आगे बढ़कर काम कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्व्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।

अन्य खबरें बुजुर्गों से मिलते हैं संस्कार और अनुभव-उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

इस दौरान वर्ष 2023 बैच के राजस्थान कैडर के 9 प्रशिक्षु अधिकारी अक्षत कुमार सिंह, अवुला साईकृष्णा, नयन गौतम, भरत जय प्रकाश मीना, महिमा कसाना, माधव भारद्वाज, रजत यादव, राहुल श्रीवास्तव और सोनू कुमारी उपस्थित रहे

अन्य खबरें  अधिकारियों से नगर निगम ग्रेटर ने नहीं वसूले 40.21 लाख...

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित