पुलिस में डीपीसी से पदोन्नति की वर्षों से लंबित मांग पूरी करने पर पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

On
पुलिस में डीपीसी से पदोन्नति की वर्षों से लंबित मांग पूरी करने पर पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

जयपुर, 25 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पंहुचने पर पुलिस कर्मियों ने हेड कांस्टेबल से निरीक्षक तक होने वाली पदोन्नति परीक्षा की बजाय अन्य सेवाओं की तरह वरिष्ठता के आधार पर करने की घोषणा के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया। 

IMG-20230825-WA0512

अन्य खबरें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का अजमेर दौरा: बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

गहलोत को पुलिस कर्मियों ने कहा कि इस घोषणा से पुलिस कर्मियों में भारी हर्ष की लहर व्याप्त है।वरिष्ठता अनुसार पदोन्नतियां होने से सभी पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का वरिष्ठतानुसार लाभ मिलेगा। इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। पदोन्नतियों के सम्बंध में न्यायालय में होने वाले अनावश्यक वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न नहीं होगी। पारदर्शी पदोन्नतियां होने से विभाग के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी।

अन्य खबरें पुलिस कमिश्नरेट में अस्थाई कन्ट्रोल रूम ‘‘जयहिन्द नियन्त्रण कक्ष’’ स्थापित

IMG-20230825-WA0511

अन्य खबरें भारतीय राजसी साम्राज्यों के संग्रहालयों के लिए चल रहे विकास और परियोजना पर चर्चा के लिए समीक्षा बैठक आयोजित !

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हेड कांस्टेबल से निरीक्षक तक होने वाली पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर विभागीय पदोन्नति समिति के माध्यम से करने की घोषणा की थी । इसके अनुसार सेवा नियमों में पदोन्नति के लिए योग्यता परीक्षा के प्रावधान को संशोधित कर वरिष्ठता को आधार माना जाएगा। इसी आधार पर सेवा रिकॉर्ड व आचरण के मापदंड पर खरे उतरने वाले पुलिसकर्मियों को रिक्त पदों पर पदोन्नत किया जाएगा।

IMG-20230825-WA0512

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

द्रव्यवती नदी को अधिकारियों की अकर्मण्यता ने बनाया फिर बदबूदार नाला ! द्रव्यवती नदी को अधिकारियों की अकर्मण्यता ने बनाया फिर बदबूदार नाला !
पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार ने अमानिषा नाले को हज़ारों करोड़ रुपया ख़र्च कर द्रव्यवती नदी बनायी थी जो जयपुर विकास...
हिंदुस्तान जिंक की नजर ग्रीन प्रीमियम, मल्टी-मेटल भविष्य पर
क्लब महिंद्रा ने गोवा के अकेशिया पाम्स को बनाया ऑल-वुमन-रन रिसॉर्ट
वित्तीय सुरक्षा के लिए टर्म इंश्योरेंस लेने में जेन ज़ी सबसे आगे: टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस स्टडी
भारत के अकाउंटेंट्स में प्रबल हुई उद्यमशीलता की भावना
तिरंगा यात्रा 15 को, सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे शामिल:— भूपेंद्र सैनी 
Jaipur's top property website is "https://www.jdapattapro.com/“