राजस्थान पुलिस को खेलों में नम्बर वन बनाएं-उत्कल रंजन साहू(पुलिस महानिदेशक)

On
राजस्थान पुलिस को खेलों में नम्बर वन बनाएं-उत्कल रंजन साहू(पुलिस महानिदेशक)

अखिल भारतीय पुलिस खेलों में राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों ने गाड़े सफलता के झंडे


                                                                                                                                                                                    डीजीपी से पुलिस मुख्यालय में की खिलाड़ियों के दल ने मुलाकात

जयपुर, 14 मार्च। अखिल भारतीय पुलिस खेल स्पर्धाओं में राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने 24 स्वर्ण पदकों सहित 54 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाने पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात है। राजस्थान पुलिस के करीब 100 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने गत दिनों हैदराबाद, बैंगलोर, नागपुर और श्रीनगर में आयोजित घुड़सवारी, तीरंदाजी, बास्केटबाल, वॉलीबाल, हैंडबाल, योगा और रॉईंग के मुकाबलों में सफलता के झंडे गाड़ते हुए प्रदेश की झोली में 24 गोल्ड, 22 रजत और 8 कांस्य पदक डालकर खेलप्रेमियों और प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। 471f81fd-ff09-4704-bd8e-2526149b0f8c
 
पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू से गुरुवार को जयपुर में पुलिस मुख्यालय में इन खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर डीजीपी श्री साहू ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में बड़ी संख्या में मैडल पर मैडल और कई ट्रॉफियां जीतते हुए जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी श्रेष्ठ प्रदर्शन के सिलसिले को आगामी खेल स्पर्धाओं में बरकरार रखते हुए राजस्थान पुलिस को सभी खेलों में नम्बर वन बनाने के जज्बे के साथ आगे बढ़े। डीजीपी ने पूरे पुलिस परिवार की ओर से खिलाड़ियों के दल को बधाई देते हुए कहा कि आगामी खेल स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को हरसम्भव साधन सुविधाएं मुहैया कराए जाएंगे। 

Read More  विवाहिता ने चार महीने के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी

इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आर्म्ड बटालियन एवं मुख्य खेल अधिकारी आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान पुलिस के खिलाड़ी निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्टीय स्तर पर उनकी सफलताओं का ग्राफ बेहतर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बास्केटबाल में 70 सालों में पहली बार राजस्थान पुलिस दल ने राष्ट्रीय स्तर पर रनर अप का खिताब जीता है। इस अवसर पर आरएसी की डीआईजी श्वेता धनखड़,डीआईजी आर्म्ड बटालियन मनीष अग्रवाल—द्वितीय सहित अन्य अधिकारी और विजेता खिला​ड़ी मौजूद रहे। उप अधीक्षक श्री राजूलाल ने प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विवरण प्रस्तुत किया। ca7612b0-c6b7-4250-b771-2a90fc9d56e0

Read More  अलवर में रोडवेज कर्मचारियों ने फूंका विधायक यूनुस खान का पुतला

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में 23 दिसंबर 2023 से 5 जनवरी 2024 तक आयोजित 42वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट 2023-24 के घुड़सवारी इवेंट में कुल 12 पदक हासिल किए गए। जिनमें छह खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण छह रजत एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त किये। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में 30 जनवरी से 4 फरवरी 2024 तक आयोजित 12वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023-24 में 9 खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक हासिल किये। जिनमें 9 स्वर्ण, 6 रजत व एक कांस्य पदक है।
      
इसी प्रकार महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 26 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक आयोजित 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 प्रतियोगिता के बास्केटबॉल पुरुष, बास्केटबॉल महिला, वॉलीबॉल पुरुष, वॉलीबॉल महिला व हैंडबॉल महिला इवेंट में राजस्थान पुलिस ने कुल पांच रजत पदक हासिल किया। योगा इवेंट में 10 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य कुल 19 पदक हासिल किया।f1df52a9-587c-4a25-8edd-9876f72e6daf
        
श्रीनगर में 2 से 8 मार्च 2024 तक आयोजित 23वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023-24 के रॉईग इवेंट में प्रोबेशनर आरपीएस ओमप्रकाश द्वारा हिस्सा लिया गया जिन्होंने 2 स्वर्ण पदक जीते।

Read More  निपाह वायरस : राजस्थान में अलर्ट, केरल से आने वाले यात्रियों पर निगरानी

*राजस्थान पुलिस के इन खिलाड़ियों ने गाड़े सफलता के झंडे* 

*42वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं माउण्टेड पुलिस ड्यूटी मीट* 

विजेता खिलाड़ी- राजस्थान पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह, पुलिस उप निरीक्षक अजय सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, भागचंद, नवीन पूनिया, जितेंद्र कुमार व बबलू कुमार द्वारा व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में पदक जीते।

05 ट्राफियाँ राजस्थान पुलिस के नाम 

सिरोही चैलेन्ज ट्राफी, डीजी आसाम ट्राफी, उत्तरायण ट्राफी, मेवाड़ चैलेन्ज ट्राफी व चेतक ट्राफी अपने नाम की। बेस्ट राईडर ऑफ दा चैम्पियशिप एण्ड मेवाड़ चैलेन्ज ट्राफी कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह एवं बेस्ट हॉर्स ऑफ दा चैम्पियनशिप एण्ड चेतक ट्राफी हार्स रूही रहे।

बारहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैम्पियनशिप

इस प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक रजत चौहान, उप निरीक्षक सर्वेश पारीक, सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, प्रियंका मीणा व मीना चतुर्वेदी, कांस्टेबल अमनदीप कौर व श्रीमती नीरज शर्मा ने टीम इवेंट एवं व्यक्तिगत पदक प्राप्त किये।
     
राजस्थान पुलिस के नाम 02 ट्राफियां 

महिला वर्ग में विजेता ट्राफी व पुरूष वर्ग में रनर अप ट्राफी प्राप्त की। बेस्ट पुरूष आर्चर ऑफ चैम्पियनशिप डीएसपी रजत चौहान और बेस्ट महिला आर्चर ऑफ चैम्पियनशिप सुश्री अमनदीप कौर रही।

*72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबाल कलस्टर प्रतियोगिता* 
     
पुरुष व महिला वॉलीबॉल इवेंट 

राजस्थान पुलिस के उपनिरीक्षक कमलेश खटीक, रोहित यादव, गगन कुमार, नितिन नेत्रा, आयुष चौटिया, कांस्टेबल विशाल कटारिया, अजय कुमार, मनेष स्वामी, मनप्रीत सिंह, अमित कुमार, संदीप व आशीष एवं वॉलीबॉल महिला इवेंट में उप निरीक्षक कविता देवी, प्रीति मिश्रा सरोज कुमारी व प्लाटून कमांडर आयुषी भंडारी, कांस्टेबल रितु, साधना नरूका, सीता बागड़वा, अनिता कुमारी, अनिता बाजिया, पूजा बिश्नोई व गुंजन बिश्नोई ने हार्ड लाइनर (कांस्य पदक) जीता
       
बास्केटबॉल महिला व पुरुष इवेंट 

उप निरीक्षक गीता कुमारी, कमलेश तड़ागी, वीना शेषमा, यश्वनी जांगिड़, भावना जोशी व कनिका सिंह, कांस्टेबल आशा नायक राजलक्ष्मी नायक, सरिता बिजारणिया, उषा चौहान, रानी कुमारी, खनक मखीजा एवं ममता कुमारी योगी की टीम तथा बास्केटबॉल पुरुष इवेंट एसआई आदित्य करण, पीयूष मीणा, रविंद्र सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, दीपक बिजारणिया, देवेंद्र खटीक, अब्बास अली, सुनील कुमार आकाश खटीक, मुकेश कुमार व कृष्ण पाल सिंह की टीम उप विजेता रही।
       
हैंडबॉल महिला इवेंट 

एसआई निधि तिवारी व रेखा चौधरी, हेड कांस्टेबल भाग्यवती व कुमारी मनोज, कांस्टेबल रेखा कुमारी, अल्का, कनिका राय, पूजा कंवर, सुमन, रुखमणी बिठू, प्रियंका मीणा, सविता, मीरा कुमारी, मेनका कुमारी, देवी गुर्जर, वर्षा जाखड़ एवं नर्मदा मेघवाल की टीम उपविजेता रही।
     
योगा महिला व पुरुष इवेंट 

हेड कांस्टेबल गायत्री देवी व नीतू एवं कांस्टेबल देवांशी शर्मा ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक एवं टीम इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हेड कांस्टेबल रितु राठौर और सुभिता ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक तथा कांस्टेबल आशा निठारवाल वह मंजू बुरड़क ने टीम इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। 
    
योगा पुरुष इवेंट में हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने दो स्वर्ण पदक टीम इवेंट एवं एक कांस्य पदक व्यक्तिगत, कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने एक स्वर्ण पदक व्यक्तिगत तथा एक रजत पदक टीम टीम इवेंट, हेड कांस्टेबल हितेश पटेल ने एक रजत पदक व्यक्तिगत व एक स्वर्ण पदक टीम इवेंट, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने एक कांस्य पदक व्यक्तिगत एवं एक रजत पदक टीम इवेंट, हेड कांस्टेबल संदीप कटेवा ने एक कांस्य पदक व्यक्तिगत व एक स्वर्ण पदक टीम इवेंट, कांस्टेबल अशोक कुमार ने एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक टीम इवेंट, हेड कांस्टेबल टिंकू कुमार ने एक रजत पदक व एक कांस्य पदक टीम इवेंट में, हेड कांस्टेबल खियां राम ने दो स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक टीम इवेंट, हेड कांस्टेबल मुकेश ने एक कांस्य पदक टीम इवेंट, हेड कांस्टेबल इंद्राज सिंह ने एक स्वर्ण पदक व एक रजत पदक टीम इवेंट तथा हेड कांस्टेबल जगदीप सिंह ने एक स्वर्ण पदक टीम इवेंट में हासिल किया।

08 ट्राफियां हुई राजस्थान पुलिस के नाम 

योगा पुरूष, योगा महिला, बास्केटबाल पुरूष व बास्केटबाल महिला की उप विजेता ट्रॉफी, वॉलीबाल पुरूष व वॉलीबाल महिला की हार्डलाईनर व हैण्डबाल महिला की उप विजेता ट्रॉफी राजस्थान पुलिस के नाम की। बेस्ट बास्केटबाल प्लेयर ट्राफी एसआई आदित्य करण ने जीती।

*23वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस चैम्पियनशिप* 

प्रतियोगिता के रॉईग इवेंट में राजस्थान पुलिस के प्रोबेशनर आरपीएस ओमप्रकाश द्वारा दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।
                 ---------------

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएसआरडीसी में टोल के मोल में भारी फर्जीवाडा आरएसआरडीसी में टोल के मोल में भारी फर्जीवाडा
ट्रैफिक सर्वे कंपनी की मिली भगत से दिखाया ट्रैफ़िक कई गुना
अक्षरा सिंह की अदाकारी और गायकी से परिपूर्ण ‘पटना की परी’ सॉन्ग सारेगामा हम भोजपुरी पर आज ही हुआ है रिलीज
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
पांच दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड
राहुल को मिला नया बंगला, प्रियंका देखने पहुंचीं
भारत महिला एशिया कप के फाइनल में, बांग्लादेश को दी 10 विकेट से करारी शिकस्त
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू