ED भाजपा का एक्सटोर्सन डिपार्टमेंट (ED)बनकर रह गई -अशोक गहलोत

On
ED भाजपा का एक्सटोर्सन डिपार्टमेंट (ED)बनकर रह गई -अशोक गहलोत

 

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान जारी कर कहा  की इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है। इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी से तो ऐसा लगता है कि ED भाजपा का एक्सटोर्सन डिपार्टमेंट बनकर रह गई है। जिन कंपनियों पर केन्द्रीय एजेंसियों ने छापे मारे, उन्होंने ही भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा दिया और उन पर चल रही कार्रवाई रुक गईं। 

Read More  पशु चारा खाली कर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से दाे किसानाें की मौत, एक घायल

भाजपा ने सट्टेबाजी, जुआ आदि का काम करने वाली कंपनियों तक से चंदा लिया है। ये ही भाजपा के चरित्र का सत्यापन है। कांग्रेस शुरू से कह रहे थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला है। अब ये देश के सामने आ गया है कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है जिसने भ्रष्टाचार का सरकारीकरण कर दिया है। ऐसा पहली बार देखा गया है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हैं वो भी करोड़ों का चंदा भाजपा को दे रही हैं।

Read More  पेपर लीक मामला: फरार सरगना विवेक भांभू के घर के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

भाजपा के दबाव में मीडिया भी इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं दिखा रही है। यह एक लोकतंत्र में उचित नहीं है कि जनता को सच्चाई ही ना बताई जाए और गुमराह किया जाए। भाजपा का ये भ्रष्टाचार अब कैसे भी नहीं छिप सकता है।

Read More  शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील मेसेज भेजने पर परिजन व ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन, आरोपित शिक्षक एपीओ

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएसआरडीसी में टोल के मोल में भारी फर्जीवाडा आरएसआरडीसी में टोल के मोल में भारी फर्जीवाडा
ट्रैफिक सर्वे कंपनी की मिली भगत से दिखाया ट्रैफ़िक कई गुना
अक्षरा सिंह की अदाकारी और गायकी से परिपूर्ण ‘पटना की परी’ सॉन्ग सारेगामा हम भोजपुरी पर आज ही हुआ है रिलीज
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
पांच दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड
राहुल को मिला नया बंगला, प्रियंका देखने पहुंचीं
भारत महिला एशिया कप के फाइनल में, बांग्लादेश को दी 10 विकेट से करारी शिकस्त
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू