मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जान गंवाने वाले कांस्टेबल को दी श्रद्धांजलि

एक आश्रित को मिलेगी सरकारी नौकरी

On
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जान गंवाने वाले कांस्टेबल को दी श्रद्धांजलि

कांस्टेबल के परिजनों को 1.35 करोड़ का सहायता पैकेज

जयपुर, 9 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना गांव में महाशिवरात्रि पर्व पर हुई वारदात में पुलिस कांस्टेबल निरंजन सिंह की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल निरंजन के एक आश्रित को सरकारी नौकरी सहित परिवार को कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपए के परिलाभ प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान जान गंवाने वाले कांस्टेबल निरंजन सिंह को नमन किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

विशेष आर्थिक पैकेज में राज्य सरकार की ओर से मृतक आश्रित को उसके गृह जिले अथवा पदस्थापन क्षेत्र में एमआईजी श्रेणी का आवास, छात्रवृत्ति, बिजली कनेक्शन इत्यादि हेतु कुल 20 लाख रुपए की विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त पारिवारिक पेंशन, राज्य बीमा, जीपीएफ, ग्रेच्युटी, सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, विशेष जीवन बीमा, दयामूलक अनुदान नियमानुसार देय होंगे। साथ ही, राजस्थान पुलिस कल्याण निधि, राजस्थान पुलिस कार्मिक कल्याण न्यास, पुलिस बेनेवेलेन्ट फण्ड एवं एसबीआई के पुलिस सैलेरी पैकेज के परिलाभ भी नियमानुसार देय होंगे। 

अन्य खबरें  सीएम भजनलाल ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

सिरोही जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना गांव में महाशिवरात्रि के पर्व पर मन्दिर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान दो पक्षों के आपसी झगड़े में अज्ञात बदमाशों द्वारा किए गए हमले में कांस्टेबल निरंजन सिंह की मृत्यु हो गई। इस संबंध में पुलिस द्वारा 7-8 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी प्रवीण गरासिया की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मूल रूप से गोटन (नागौर) के निवासी मृतक पुलिस कांस्टेबल निरंजन सिंह 3 वर्षों से स्वरूपगंज में पदस्थापित थे। 

अन्य खबरें  पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को आया हार्ट अटैक

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

   मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम, मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम,
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 76वें गणतंत्र दिवस पर खास लुक में नजर आए। 26 जनवरी को उन्होंने  सफेद रंग का...
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025 : ड्रोन शो से रोमांचित हो उठे लोग,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर पर फहराया तिरंगा,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा,
जयपुर मेट्रो में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जयपुर मेट्रो वैभव गालरिया ने ध्वजारोहण 
गणतंत्र दिवस पर उदयपुर में एट होम आयोजित