मुख्य सचिव सुधांश पंत फिर एक्शन में,एसएमएस अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो मचा हड़कंप

On
मुख्य सचिव सुधांश पंत फिर एक्शन में,एसएमएस अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो मचा हड़कंप

प्रदेश की नई सरकार के नए मुख्य सचिव सुधांश पंत पिछले कई दिनों से एक्शन मूड में है। जब से भजनलाल सरकार ने उन्हें ब्यूरोक्रेसी के मुखिया का जिम्मा सौंपा तब से वे लगातार सख्त मूड में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अफसरों को साफ हिदायत दी है कि वे समय पर दफ्तर पहुंचा करें और सभी फाइलों का समय पर निस्तारण करें। लंबित फाइलें मिलने पर वे कई बार सख्त नाराजगी जता चुके हैं। सीएस पंत एक के बाद एक लगातार अलग अलग विभागों के दफ्तरों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार 5 मार्च को उन्होंने प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर वे एसएमएस अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर ब्लॉक पहुंचे। इसके बाद ओपीडी ब्लॉक, जनरल महिला वार्ड, कंट्रोल रूम और एमआरआई सेंटर की निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें माकूल व्यवस्थाएं नजर आई। मुख्य सचिव के दौरे की जानकारी मिलने के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा भी अस्पताल पहुंचे। दोनों ने मुख्य सचिव के साथ कई वार्डों का दौरा किया।
सुधांश पंत जब ओपीडी ब्लॉक में पहुंचे तो वहां मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। भीड़ में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीज और बुजुर्ग मरीज नजर आए। इस दौरान मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएस पंत ने व्हील चेयर और वार्ड बॉय की संख्या बढाने के निर्देश दिए। ताकि गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों और बुजुर्ग मरीजों सुविधा मिल सके। वार्ड में वार्ड बॉय की संख्या ज्यादा होने से भर्ती मरीजों को ज्यादा सुविधाएं मिल सकेंगी।
अस्पताल में साफ सफाई होना बेहद जरूरी है। वरना संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। एसएमएस अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएस पंत ने सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वार्ड हो या टॉयलेट, अस्पताल के हर कोने में नियमित रूप से सफाई होती रहनी चाहिए।
सीएस पंत अलग अलग दिन अलग अलग दफ्तरों के औचक निरीक्षण पर निकल रहे हैं। उनके औचक निरीक्षण से अफसरों में खलबली मची रहती है। पहले उन्होंने जेडीए दफ्तर में औचक निरीक्षण किया था। उस दिन एक आईएएस और दो आरएएस अफसरों को एपीओ कर दिया गया। बाद में जयपुर कलेक्ट्रेट, नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड के दफ्तर का भी निरीक्षण किया।

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षरा सिंह की अदाकारी और गायकी से परिपूर्ण ‘पटना की परी’ सॉन्ग सारेगामा हम भोजपुरी पर आज ही हुआ है रिलीज अक्षरा सिंह की अदाकारी और गायकी से परिपूर्ण ‘पटना की परी’ सॉन्ग सारेगामा हम भोजपुरी पर आज ही हुआ है रिलीज
रिलीज होते ही मचा रहीं है धमाल भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने अपने नए सॉन्ग 'पटना की परी'...
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
पांच दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड
राहुल को मिला नया बंगला, प्रियंका देखने पहुंचीं
भारत महिला एशिया कप के फाइनल में, बांग्लादेश को दी 10 विकेट से करारी शिकस्त
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू
डेमोग्राफी में बड़ा परिवर्तन डेमोक्रेसी के लिए खतरा : बाबूलाल मरांडी