चुनावी मौसम में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण!

देश और प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति अटूट आस्था, सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहेगाः-सीपी जोशी

On
चुनावी मौसम में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण!

दलित समाज के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस के जंगलराज से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्तः- अरूण सिंह

जयपुर, 24 अगस्त 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आहत होकर बिना किसी शर्त के आज विभिन्न समाजों और राजनैतिक दलों से आए 17 प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

इस दौरान पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एंव रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नवल, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश वर्मा, सेवानिवृत आईएएस हनुमान सिंह भाटी, पूर्व आईपीएस डॉ. महेश भारद्वाज, कुंवर राव गगन सिंह, सेवानिवृत आयुक्त ओमप्रकाश मीणा, सेवानिवृत डीईओ राजाराम मीणा, सेवानिवृत शिक्षा निदेशक बहादुरसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश बागडा, रिटायर्ड आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड, भूदेव देवडा, दयानंद सक्क्रवाल, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी खेमराज खोलिया, धनेश्वर आहारी और प्रशासनिक सेवा के माताराम रिणवा को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम मे मंच संचालन विधायक वासुदेव देवनानी ने किया। 

Read More लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए दीया कुमारी ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी समाजों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर उत्साह और उत्सुकता है। कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आज प्रदेश का हर तबका तंग है। इसलिए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी दलित समाज से बडी संख्या में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विभिन्न समाजों से आए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों मंे विश्वास रखते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा को चुना है। प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है, आगामी चुनावों में युवा, किसान और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता उखाड फेंकेगी। 

Read More मंदिर वहीं बन गया और दिनांक भी आ गई - विश्व हिंदू परिषद् 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को भाजपा परिवार स्वागत करता है। राजस्थान में एक सिलसिला चल पडा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लोगों की भाजपा के प्रति अटूट आस्था है। आज प्रदेश में कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार ने बिजली कटौती, महंगे बिजली बिल, पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल पर वैट, महिला अपराध, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी के साथ प्रदेश के हर वर्ग को चोट पहुंचाई है। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पता है कि सुशासन देने वाली कोई पार्टी देश और प्रदेश में है तो वह भाजपा है। 

Read More राजस्थान में मतदाताओं ने किया बड़े उत्साह से मतदान

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देशसेवा करने के लिए हमें किसी माध्यम से फर्क नहीं पडता। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन करता हूं। आज देश को प्रधानमंत्री मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व वाली सरकार मिली है। कल का दिन भारतवासियों के लिए गौरव का दिन था। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना। दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस राज को देखने पर लगता है कि पर्यटन और शौर्य के लिए अपनी पहचान रखने वाला राजस्थान बदहाल कानून व्यवस्था, महिला और दलित उत्पीडन के चलते शर्मशार हुआ है। हम सभी को विजय संकल्प लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाने के लिए जुट जाना चाहिए। 

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

मंदिर वहीं बन गया और दिनांक भी आ गई - विश्व हिंदू परिषद्  मंदिर वहीं बन गया और दिनांक भी आ गई - विश्व हिंदू परिषद् 
जयपुर, 1 दिसंबर। विश्व हिंदू परिषद् की प्रांत समीक्षा बैठक जयपुर स्थित भारत माता मंदिर में संपन्न हुई जिसमें संत...
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध बिल्डिंग की पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ली समीक्षा बैठक
लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए दीया कुमारी ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
राजस्थान में मतदाताओं ने किया बड़े उत्साह से मतदान
डीजीपी उमेश मिश्रा ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की
भाजपा ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने मैनिफेस्टो  को बताया विकास का रोडमैप