दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर की लोकसभा चुनाव 2024 प्रचार अभियान की शुरूआत

On
दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर की लोकसभा चुनाव 2024 प्रचार अभियान की शुरूआत

प्रदेश भाजपा द्वारा इस अभियान में बूथ स्तर तक होगें विभिन्न कार्यक्रम - सीपी जोशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग का कल्याण करते हुए अभूतपूर्व काम किए, विश्व में भारत का मान बढ़ाया - सीपी जोशी


जयपुर, 15 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार अभियान की शुरूआत दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर की। यह स्लोगन उन्होंने सिविल लाईंस विधानसभा के बनीपार्क क्षेत्र में लिखा।  

Read More  रोडवेज से सेवानिवृत हो चुके कार्मिकों के सामने आर्थिक संकट, अपने परिलाभों को तरस रहे

अभियान की शुरूआत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी ने आज कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रदेश में भी दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की शुरूआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में जिला, मण्डल और बूथ स्तर पर भी शुभारंभ किया जाएगा। 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता 2024 में फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है, क्योकि एक कुशल नेतृत्व वाली मजबूत सरकार ही मजबूत निर्णय ले सकती है। 2014 में देश की जनता ने भाजपा की मजबूत सरकार को चुना जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए मात्र दस वर्षों में अनेक ऐसे काम किए जो पहले की सरकारें साठ सालों में भी नहीं कर पाई। मोदी सरकार ने हर वर्ग का कल्याण करते हुए अभूतपूर्व काम किए है जिससे देश मजबूत हुआ और विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा, अर्थव्यवस्था में भी आज भारत दुनिया के बडे देशों को पछाडकर टॉप फाईव देशों में पहुंच गया है। अबकी बार मोदी सरकार चार सौ के पार होगी। 

Read More  कारगिल विजय दिवस : हमारे शूरवीरों की बहादुरी-अदम्य साहस अतुलनीय- मुख्यमंत्री भजनलाल

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More  राजस्थान भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ , अग्रवाल को बनाया प्रदेश प्रभारी

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएसआरडीसी में टोल के मोल में भारी फर्जीवाडा आरएसआरडीसी में टोल के मोल में भारी फर्जीवाडा
ट्रैफिक सर्वे कंपनी की मिली भगत से दिखाया ट्रैफ़िक कई गुना
अक्षरा सिंह की अदाकारी और गायकी से परिपूर्ण ‘पटना की परी’ सॉन्ग सारेगामा हम भोजपुरी पर आज ही हुआ है रिलीज
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
पांच दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड
राहुल को मिला नया बंगला, प्रियंका देखने पहुंचीं
भारत महिला एशिया कप के फाइनल में, बांग्लादेश को दी 10 विकेट से करारी शिकस्त
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू