देश का युवा उसका भविष्य, विकसित भारत एंबेसडर बन जरूरतमंदों की सहायता कर विकसित भारत संकल्प को पूरा करें : सीपी जोशी

On
देश का युवा उसका भविष्य, विकसित भारत एंबेसडर बन जरूरतमंदों की सहायता कर विकसित भारत संकल्प को पूरा करें : सीपी जोशी

इसरो के आदित्य एल 1 मिशन की सफलता पर आतिशबाजी की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजयुमो की विकसित भारत एंबेसडर कार्यशाला को संबोधित किया

 f78f4b83-c08b-4990-899e-da0edf1445c0

अन्य खबरें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी फिल्म 'The Young Tank Commander' के प्रीमियर में हुई शामिल

जयपुर, 6 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रदेश कार्यालय में भाजयुमो द्वारा आयोजित विकसित भारत एंबेसडर कार्यशाला में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड करवा कर विकसित भारत एंबेसडर बनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं सहित देश के सभी वर्ग के उत्थान और विकसित भारत के लिए अपनी योजनाओं द्वारा उत्तम कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में युवाओं को आह्वान करते हुए कहा था कि युवा विकसित भारत एंबेसडर बन केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और विकसित भारत बनाने में कर्णधार सिद्ध होंगे। 3a2b4202-9ea0-4a24-a04d-93f75d7e4fa8
अपने मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड कर विकसित भारत एंबेसडर बन केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक युवा बेहतरीन कार्य कर सकता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए केंद्र सरकार हर वर्ग के जरूरतमंदों को अपनी योजनाओं का लाभ देने के लिए तत्पर है। इन जरूरतमंदों तक यह संदेश पहुंचाने का कार्य विकसित भारत एम्बेसडर बन कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो के कई कार्यकर्ताओं के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड कर उन्हें विकसित भारत एंबेसडर बनाया।21f1f836-fa03-4e5f-b6c4-0939543fb5da
कार्यक्रम के बाद इसरो के आदित्य एल 1 मिशन की सफलता के लिए प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी भी की। आज इसरो का आदित्य एल 1 स्पेस क्राफ्ट सूर्य और पृथ्वी के लैंग्रेज़ पॉइंट 1 पर पहुंचने में कामयाब रहा। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्रवण सिंह जी बगड़ी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, आईटी विभाग के सहसंयोजक नरेंद्र कटारा, जयपुर जिला प्रभारी नरेश बंसल सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नीरज उधवानी के निवास पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को ढांढस बंधाया।

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी फिल्म 'The Young Tank Commander' के प्रीमियर में हुई शामिल उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी फिल्म 'The Young Tank Commander' के प्रीमियर में हुई शामिल
शहीद अरुण खेत्रपाल की वीरगाथा पर बनी है फिल्म
पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी श्रीमती कौशल देवी जोशी का निधन
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नीरज उधवानी के निवास पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को ढांढस बंधाया।
पंजाब सरकार पंजाब के हर कोने से नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्रुति चौधरी एवं किरण चौधरी से की शिष्टाचार भेंट
जयपुर में कानून व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने ली बैठक
ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर जोरदार धमाका, कई के मारे जाने की आशंका