राजीव कुमार सारण एनडब्ल्यूआरईयू की मुख्यालय ब्रांच के सचिव मनोनीत हुए

On
राजीव कुमार सारण एनडब्ल्यूआरईयू की मुख्यालय ब्रांच के सचिव मनोनीत हुए

राजीव सारण को एनडब्ल्यूआरईयू की मुख्यालय ब्रांच के सचिव पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। राजीव सारण मुख्यालय में एसएण्डटी विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत् है। राजीव सारण कर्मचारियों के हितो से जुडे मुद्दों पर लम्बे समय से कार्यशील है और कर्मचारियों की समास्याओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कर्मचारियों के प्रति सहयोग की भावना को देखते हुए महामंत्री मुकेश माथुर ने राजीव सारण को सर्वसम्मति से मुख्यालय  ब्रांच का सचिव मनोनीत किया है। राजीव सारण की उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए विभिन्न स्तरों पर सराहना हुई है और इनको दो बार महाप्रबंधक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। राजीव सारण के सचिव बनने से रिक्त हुए पद पर उत्तम बाथरा को सहायक सचिव के पद पर मनोनित किया गया है अब नई कार्यकारिणी - राजीव सारण- सचिव, सुभाष पारीक -अध्यक्ष, अशोक अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह, प्रेम नारायण, नारायण सिंह -उपाध्यक्ष,उत्तम बाथरा, सोनल माथुर, आशीष मीना - सहायक सचिव,सुनील माथुर - कोषाध्यक्ष

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News