जानिए कौन हैं सुधांशु पंत जिन्हें बनाया गया है राजस्थान का नया मुख्य सचिव ?

On
जानिए कौन हैं सुधांशु पंत जिन्हें बनाया गया है राजस्थान का नया मुख्य सचिव ?

दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से लौटे भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुधांशु पंत को मुख्य सचिव बना दिया गया है। 
कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा ने रविवारशाम को आदेश जारी कर दिए। उन्हें मुख्य सचिव के साथ-साथ खनिज निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया है।

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव उषा शर्मा भी उपस्थित रही

अन्य खबरें  भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन...

cc9fbc8c-41ff-474d-86cd-fee974cf7830

अन्य खबरें  राज्यपाल बागडे ने महाकुंभ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई,

कौन हैं सुधांशु पंत

अन्य खबरें  बेंगलुरु उड़ान लगातार पांचवें दिन भी रद्द, 11 फरवरी से संचालन का दावा

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांशु पंत राजस्थान कैडर के 1991 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। वो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। राजस्थान कैडर मिलने के बाद सुधांशु पंत ने प्रदेश में लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने 1993 में जयपुर एसडीएम के पद पर काम की शुरुआत की थी। इसके बाद पंत जैसलमेर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा और जयपुर में कलेक्टर रहे। इसके अलावा जेडीए के कमिश्नर, कृषि विभाग के कमिश्नर और वन पर्यावरण विभाग में प्रिंसिपल सचिव भी रह चुके हैं। यही नहीं उन्होंने राजस्थान के प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है!

आज ही राजस्थान लौटे सुधांश पंत सोमवार यानी 1 जनवरी 2024 को सचिवालय में मुख्य सचिव का पद ग्रहण करेंगे।

केंद्र सरकार ने शनिवार रात उनकी सेवाएं राजस्थान सरकार को सौंप दी थी। अब मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभालेंगे। आईएएस अधिकारी के रूप में अभी उनका कार्यकाल 2027 तक है और यानी वह राजस्थान में अभी लंबे समय तक मुख्य सचिव पद पर रह सकते हैं।

IMG_1121

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News