नौ वर्षों की विकास यात्रा से देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए'— दिया कुमारी

On
नौ वर्षों की विकास यात्रा से देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए'— दिया कुमारी

विद्याधर नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

 

अन्य खबरें धार्मिक आस्था के केंद्र श्री खाटू श्याम जी में भव्य रूप से किए जाएं विकास कार्य:- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर, 22 दिसंबर। विगत नौ वर्षों की विकास यात्रा से देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। देश में आधारभूत संरचना का तेजी से सुदृढ़ीकरण और विस्तार हुआ है और व्यापार सुगम हुआ है। तकनीक के नए युग का सूत्रपात हुआ है तथा भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा है। यह कहना था राजस्थान की उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी का।

अन्य खबरें विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने विद्युत शुल्क को कम करने पर डिस्कॉम्स का किया स्वागत

वे आज  विद्याधर नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण है कि हम सभी साथ मिलकर इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के पथ पर कदम बढ़ा रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गौरवशाली नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।  

अन्य खबरें  देश की एजेंसियों पर सवाल उठाना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध-देवनानी 

इस यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ  राज्य में शुरू हुई भारत संकल्प यात्रा 26 जनवरी 2024 तक राजस्थान की सभी ग्राम पंचायतों में जाएगी। देश का प्रत्येक नागरिक को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त, समर्थ व समृद्ध बनाना इस यात्रा का मूल उद्देश्य है।

दिया कुमारी ने आगे कहा कि यह यात्रा जन—जन को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों से अवगत करा रही है। यात्रा के दौरान न सिर्फ आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि जो लोग किन्हीं कारणों से इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी इनसे जुड़ने के लिये जागरूक किया जा रहा है।
 
उज्ज्वला योजना, जन-धन खातों, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं से महिलाओं का जीवन आसान हुआ है और उनका आर्थिक व सामाजिक विकास सुनिश्चित हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने राज्य के नागरिकों से अपील की कि हम सभी मिलकर विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाएं और विकसित भारत के सपने को साकार करने के साक्षी बनें। सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं।

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग
गौरव कुमार चंडीगढ़: देश की पहली योजनाबद्ध और 'स्मार्ट सिटी' कहलाने वाली चंडीगढ़ में बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की हालत...
जेईई मेन 2025 परिणाम:  परिणामों में टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स
आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर के 18 आईआईटी के रजिस्ट्रार्स
महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 'रग रग लाल है' में 'अश्वमेध' को दिखाई हरी झंडी
“मुझे बचा लो वरना ये लोग मुझे जान से मार देंगे”कह कर विवाहिता ने की आत्महत्या !
राहुल गांधी की नीतियों ने बिगाड़े कांग्रेस के समीकरण 
अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना की अधिसूचना जारी