दीया कुमारी ने कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग

On
दीया कुमारी ने कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग

कांग्रेस राज में बदहाल हुई प्रदेश की कानून व्यवस्था- दीया कुमारी

जयपुर, 6 दिसंबर। दीया कुमारी ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिन दहाड़े हत्या की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा इस घटना से बिल्कुल स्तब्ध हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। 

घटना की कड़ी निंदा करते हुए दीया कुमारी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से असफल रही और ये घटना भी उसी का परिणाम है।

अन्य खबरें  अधिकारियों से नगर निगम ग्रेटर ने नहीं वसूले 40.21 लाख...

उन्होंने कहा कि श्री सुखदेव सिंह जी के सुरक्षा मांगने पर भी प्रदेश सरकार से उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की। उन्होंने ऐसी घटना का अंदेशा एक इंटरव्यू के दौरान भी जताया था, उसके बावजूद सरकार का ऐसा रवैया बहुत निंदनीय है। 

अन्य खबरें  श्रद्धालुओं की यात्रा बनी दर्दनाक हादसा,

राजस्थान में कांग्रेस राज के पांच वर्षों में कानून व्यवस्था ठप और गैंग वार जैसी घटनाएं आम बात हो चुकी है। प्रदेश में न आम आदमी सुरक्षित रहा और न ही महिलाएं। इसका नतीजा कांग्रेस सरकार को इन चुनावों के दौरान मिला, जहां जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

अन्य खबरें  अनदेखी कर रही है भाजपा सरकार: अशोक गहलोत

दीया कुमारी ने कहा मामले को फास्ट ट्रैक में लेकर आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। जब तक आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिलेगी, तब तक ऐसी वारदातें होती रहेंगी।

 दीया कुमारी ने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मैंने राजस्थान पुलिस के डीजीपी और कमिश्नर से घटना को लेकर जानकारी ली है। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
=================

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित