पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन

77 की उम्र में स्पिन के किंग ने कहा दुनिया को अलविदा

On
पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन

करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए बिशन सिंह बेदी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर बिशन बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत के लिए 67 टेस्ट और 10 वनडे मैच खेलने वाले बेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेदी का नाम भारत के सबसे सफल बाएं हाथ के ऑर्थोडक्स स्पिनरों में शुमार रहा है। इस दौरान न सिर्फ उन्होंने क्रिकेट में अपना नाम कमाया बल्कि उससे उन्हें खूब दौलत और शोहरत भी मिली।

बिशन सिंह बेदी ने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहने के बाद बतौर कोच भी काम किया। बिशन सिंह ने टीम इंडिया के लिए कई युवा खिलाड़ियों को तैयार किया, जिसमें मुरली कार्तिक जैसे बड़े नाम भी शामिल रहे। कोचिंग के साथ-साथ पूर्व गेंदबाज ने कमेंट्री में भी हाथ आजमाया। साल 1990 में बिशन सिंह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर गई भारतीय टीम के मैनेजर भी रहे। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल सेलेक्टर्स के तौर पर भी इंडियन क्रिकेट को अपनी सेवाएं दीं।

यही कारण है कि दुनिया को अलविदा करते हुए वह अपनी पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक बेदी का साल 2023 में कुल नेटवर्थ 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। भारतीय करंसी में यह करीब 41 करोड़ से भी अधिक है। इसके अलावा अलग-अलग शहरों में उनके पास आलीशान फार्म हाउस और घर भी हैं। हालांकि उनकी लाइफ स्टाइल और उनकी गाड़ियों के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है।
बाएं हाथ के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 1967 में टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से वह टीम इंडिया के लिए लाल गेंद क्रिकेट में कुल 67 मैचों में मैदान पर उतरे। इस फॉर्मेट में उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी से 267 विकेट झटके। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 14 बार पांच विकेट जबकि 1 बार मैच में 10 विकेट अपने नाम किए थे।

हालांकि टेस्ट को छोड़ दें तो वनडे में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन वह भारत को मिली पहले वनडे जीत में टीम के सदस्य थे। वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया को मिली पहली जीत में बिशन सिंह बेदी ने कमाल की गेंदबाजी की थी।
1975 विश्व कप में बेदी ने ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपने 12 ओवर के स्पेल में सिर्फ 6 रन दिए थे। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 8 मेडन ओवर डालने का कारनामा किया था।

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पहली गिरफ़्तारी! सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पहली गिरफ़्तारी!
सुखदेव सिंह हत्याकांड में शूटर रोहित और नितिन का जयपुर में सहयोग करने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया गया है...
दिया कुमारी ने संसद की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा
दीया कुमारी ने कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड पर विद्याधर नगर विधायक दिया कुमारी ने व्यक्त की संवेदना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए करेंगे काम:—महेश शर्मा
जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेष गुज़र ने पुन किया महापौर का पदभार ग्रहण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को त्यागपत्र सौंपा