कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा ,पूर्व आईएएस अंतर सिंह नेहरा सहित 10 ने थामा भगवा

On
कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा ,पूर्व आईएएस अंतर सिंह नेहरा सहित 10 ने थामा भगवा


जयपुर, 23 अक्टूबर 2023। राज्य में ​भाजपा का कुनबा लगातार बढता ही जा रहा है। विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास बढ रहा है। इसको लेकर आज कांग्रेस और आरएलपी छोडकर आए 10 प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। भाजपा मीडिया सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने पूर्व आईएएस व जयपुर जिला कलक्टर रहे अंतर सिंह नेहरा, कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा सहित आरएलपी व कांग्रेस के नेताओं को भाजपा का दुपट्टा ओढाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
इस मौके पर भाजपा में शामिल होने वालो में खींवसर प्रधान व आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य सीमा चौधरी, आरएलपी की मूंडवा प्रधान गीता देवी व उनके पति आरएलपी नेता रेवतराम डागा, आरएलपी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता महिपाल महला फतेहपुर, सरपंच संघ के अध्यक्ष व बोजास सरपंच जगदीश बीडियासर, नागौर के मौलासर पूर्व प्रधान व कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य झालाराम भाकर, पूर्व प्रधान भगवानाराम बुरडक तथा हनुमानगढ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन चावला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार राजस्थान में नारियों का सुरक्षा देने में विफल साबित हुई है और सनातन की रक्षा भी नहीं कर पा रही है। वहीं राज्य का आमजन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास बढता जा रहा है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपडा साफ करने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार बैठी है।

 

अन्य खबरें उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सैनिक की बेटी होने पर जताया गर्व


1 अंतर सिंह नेहरा, आईएएस अधिकारी 
अभी 30 सितंबर को आप ने स्वैछिक सेवानिवृति ली है। एक ईमानदार अधिकारी के रूप में आप की विशिष्ठ पहचान है।

अन्य खबरें नगरीय विकास मंत्री ने किया भवन विनियम - 2025 का शुभारम्भ


2  सुरेश मिश्रा
   आप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी है। 
   सांगानेर से आप कांग्रेस प्र्त्याक्षी रहे है। 
   आप सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रहे है।

अन्य खबरें 2800 से अधिक प्रसव कर जीवन रचने वाली सुवा दाई मां मातृ सेवा की जीवंत प्रतिमा: -दिया कुमारी


3  सीमा चौधरी , प्रधान खींवसर
आप निर्दलीय प्रधान है। आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य है। 


4  गीता देवी , प्रधान, मुंडवा
  आप आरएलपी से प्रधान है। 

5 रेवतराम डागा, आरएलपी, मुंडवा
आप के पिताजी 30 वर्षों तक सरपंच रहे है। आप स्वयं 15 वर्ष सरपंच रहे है। आपकी पत्नी गीतादेवी मुंडवा की प्रधान है। आप आरएलपी के वरिष्ठ नेता है।

6 महिपाल महला फतेहपुर, 
  पूर्व मुख्य प्रवक्ता, आरएलपी

7  जगदीश बीडियासर, सरपंच बोजास
 अध्यक्ष सरपंच संघ, आरएलपी

8  झालाराम भाकर
  जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस, पूर्व प्रधान मोलासर, नागौर

9  भगवानाराम बुरडक, पूर्व प्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व सरपंच
 इनकी पत्नी तीजादेवी भी पूर्व प्रधान है

10  डॉ सुमन चावला, हनुमानगढ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव रही है।
   हनुमानगढ से आपने 2013 में निर्दलीय चुनाव लडा।

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

देश के विपक्ष को भी राष्ट्र के लिए दिखानी चाहिए एकजुटता:— मदन राठौड़ देश के विपक्ष को भी राष्ट्र के लिए दिखानी चाहिए एकजुटता:— मदन राठौड़
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को सिखाया सबक, विपक्ष ऐसे समय में भी कर रहा है छिद्रांवेषण :—...
सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के लिए RTDC होटलों में विशेष छूट
टाटा पावर की टीपी सोलर ने सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण में नया मानक स्थापित किया
वी ने लॉन्च किया नया कैंपेन; 6 महीनों में 1,00,000 से अधिक टॉवर्स के एडिशन को किया हाईलाईट
आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड ने सातवीं डेनिम एण्ड जीन्स इंडिया एक्ज़हीबिशन में लॉन्च किया ‘ग्लाइड‘
एलन टैलेंटेक्स  : स्टूडेंट्स को मिलेगी 1.25करोड़ के कैश प्राइज और 250 करोड़ की स्कॉलरशिप
स्वर्गीय श्रीमती सुप्यार कंवर की 36वीं पुण्यतिथि पर आमरस एवं भजनामृत गंगा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन