श्रीकृष्ण शर्मा, प्रबोध गोविल और फारूक आफरीदी को मिला साहित्यांचल सम्मान

On
श्रीकृष्ण शर्मा, प्रबोध गोविल और फारूक आफरीदी को मिला साहित्यांचल सम्मान

मूर्धन्य साहित्यकार श्रीकृष्ण शर्मा को राष्ट्रीय साहित्यांचल शिर सम्मान प्रबोध गोविल और फारूक आफरीदी भी हुए सम्मानित



    जयपुर, 17 अक्टूबर। राष्ट्रभाषा की चेतना के लिए समर्पित शब्द संसार, जयपुर के अध्यक्ष, अनेक गं्रथों के सम्पादक और भाषाविद श्री श्रीकृष्ण शर्मा को संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा और साहित्यांचल की ओर से सोमवार को उनकी साहित्यिक एवं राष्ट्रभाषा की सेवा के लिए बद्रीलाल सोनी स्मृति राष्ट्रीय साहित्यांचल शिखर सम्मान प्रदान किया गया।IMG-20231017-WA0640
    सुप्रसिद्ध उद्यमी, साहित्यांचल के संरक्षक, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना, जिला विशिष्ट न्यायालय के न्यायाधीश शिवकुमार, राज. साहित्य अकादमी की संचालिका के सदस्य किशन दाधीच, संगम गु्रप के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मोदानी, साहित्यांचल के संयोजक सत्यनारायण व्यास मधुप ने श्रीकृष्ण शर्मा को उनकी 21 मौलिक साहित्यिक कृतियों की रचना और 150 से अधिक गं्रथों के सम्पादन, प्राक्कथन, पुरोवाक और भूमिका लेखन के साथ ही राष्ट्र भाषा हिन्दी की सुदीर्घ सेवाओं के लिए शॉल ओढाकर एवं श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ 11 हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया।IMG-20231017-WA0639
    इस अवसर पर प्रतिष्ठि साहित्यकार संपादक प्रबोध कुमार गोविल को उनके अनेक उपन्यास और कथा संग्रहों जैसे साहित्यिक योगदान और संपादन कार्य के लिए स्वरूपसिंह खमेसरा स्मृति राष्ट्रीय साहित्यांचल सम्मान दिया गया। इसी प्रकार जाने-माने व्यंग्यकार, कवि और प्रगतिशील लेखक संघ राजस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष फारूक आफरीदी को उनके समग्र साहित्यिक योगदान के लिए साहित्यांचल सृजन सम्मान दिया गया। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार मौजूद थे। तीनों लेखकों को पूर्व में भी अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है!

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

मंदिर वहीं बन गया और दिनांक भी आ गई - विश्व हिंदू परिषद्  मंदिर वहीं बन गया और दिनांक भी आ गई - विश्व हिंदू परिषद् 
जयपुर, 1 दिसंबर। विश्व हिंदू परिषद् की प्रांत समीक्षा बैठक जयपुर स्थित भारत माता मंदिर में संपन्न हुई जिसमें संत...
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध बिल्डिंग की पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ली समीक्षा बैठक
लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए दीया कुमारी ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
राजस्थान में मतदाताओं ने किया बड़े उत्साह से मतदान
डीजीपी उमेश मिश्रा ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की
भाजपा ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने मैनिफेस्टो  को बताया विकास का रोडमैप