कांग्रेस विधायक ने किसान की पगड़ी को मारी लात, जनता कैसे करेगी इन्हें बर्दाश्त - सीपी जोशी

On
कांग्रेस विधायक ने किसान की पगड़ी को मारी लात, जनता कैसे करेगी इन्हें बर्दाश्त - सीपी जोशी

जयपुर 17, अक्टूबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बेगूं कांग्रेस विधायक द्वारा फरीयादी की पगड़ी को ठोकर मारने का वीडियो आने पर पलटवार करते हुए कहा कि इस घटना का वीडियो पुराना हो किंतु कांग्रेस का यही चाल चरित्र और चेहरा है, कांग्रेस एक तरफ तो जन सम्मान जय राजस्थान का नारा देती है वहीं दूसरी ओर उनके विधायक फरीयादी की पगड़ी को लात मारकर उसका अपमान करते है। यह तो मात्र एक उदाहरण है, कांग्रेस ने पिछले पांच साल में किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्ग को अपमानित करने का काम किया है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस विधायक का पहले भी पुलिस को गालियां देने का ऑडियो वायरल हो चुका है। बाडी विधायक का बिजली विभाग के इंजिनियर के साथ मारपीट का कांड सामने आ चुका है। अभी कुछ दिनों पहले इनके एक विधायक किसानों को धक्का देते हुए नजर आ रहे थे। मंत्री पुत्रों पर बलात्कार के संगीन आरोप लग चुके हैं। किसी भी मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 

अन्य खबरें भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में समर्पण और सेवा की भावना से कार्य करें-दिया कुमारी 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा राजस्थान में पगड़ी को आन, बान और शान का प्रतीक माना जाता है। जनप्रतिनिधि द्वारा पगड़ी को लात मारना निंदनीय है। कांग्रेस ने पांच साल कोई काम नहीं किया, अगर कोई व्यक्ति अपनी फरीयाद लेकर जनप्रतिनिधि के पास जाता है तो उसके साथ भी यह दुर्वव्यवहार करते हैं। इनका पूरा ध्यान भ्रष्टाचार और अपनी जेबें भरने में है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने विधायकों को लूट की खुली छूट दी हुई है। ऐसा कोई विभाग नहीं जिसमें व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त नहीं हो। जो गृह मंत्रालय जनता की रक्षा के लिए होता है उसका मुख्य मंत्री ने सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए दुरूपयोग किया। प्रदेश की जनता ने इस नाकारा और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का दृढ़ संकल्प कर लिया है।

अन्य खबरें पदक व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक ही नहीं बल्कि उन उच्च मानको का प्रदर्शन है, जिसके लिए पुलिस बल प्रतिबद्ध है :-एडीजी दिनेश एमएन

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान हालातों पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया कि “वर्तमान परिस्थितियों में भारत के ऊपर...
नगरीय विकास मंत्री ने किया भवन विनियम - 2025 का शुभारम्भ
शर्म का विषय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान को एक पलड़े में रखा-डोटासरा
एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने कौशल विकास के माध्यम से गगल में ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि पाकिस्तान को दो टूक ,भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया !
नगरीय विकास मंत्री ने की राजस्थान आवासन मण्डल की 5 आवासीय योजनाओं की शुरुआत
शहीद सुरेंद्र कुमार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि