भाजपा की सरकार आने पर धर्म के आधार पर मुआवजा राशि तय नहीं होगी : सीपी जोशी

On
भाजपा की सरकार आने पर धर्म के आधार पर मुआवजा राशि तय नहीं होगी : सीपी जोशी

भाजपा जनता की भावनाओं के अनुसार अपनी नीतियों का निर्धारण करती है : सीपी जोशी

जयपुर, 4 अक्टूबर। आपणो राजस्थान सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आकांक्षा रथ पेटिका को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने ऑडिटोरियम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। IMG-20231004-WA0743

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता की भावनाओं के अनुसार अपनी नीतियों का निर्धारण करती है। न सिर्फ नीति बनाती है, वरन योजनाओं का क्रियान्वयन भी करती है।

अन्य खबरें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालन करने की अपील 

IMG-20231004-WA0729 इसलिए जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। आज ये रथ जो सुझाव पेटिका लेकर जनता के बीच जाएंगे, वहां से आए सुझावों का नीति निर्धारण करके विकसित, बेहतरीन, दैदीप्यमान, स्वस्थ, समृद्ध राजस्थान बनाने का काम भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार करेगी। एक ऐसा राजस्थान जहां महिलाओं पर अपराध करने वाले अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई हो उसकी सात पीढियां याद रखे ऐसा प्रदेश बनाना है। जहां किसी युवा और किसान को आत्महत्या नहीं करनी पड़े। ऐसा राजस्थान बनाना जहां का हर व्यक्ति प्रसन्न रहे, किसी की आंखों में आसूं नहीं आए। हमें ऐसा प्रदेश बनाना है जहां जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं हो।

अन्य खबरें डेढ़ साल के बाद में प्रशिक्षण लेने गए हैं इसका मतलब सरकार निकम्मी साबित हुई,नकारा रही डेढ़ साल में कुछ काम नहीं किया-अशोक गहलोत 

IMG-20231004-WA0732
धर्म के आधार पर मुआवजा राशि तय नहीं की जाए। भगवा पताका और हिंदुओं के त्योहार मनाने पर रोक नहीं हो।
राजस्थान को समृद्ध बनाने के लिए यहां संसाधन प्रचुर मात्रा में है। जिनके उपयोग और उचित प्रयासों से राजस्थान अग्रणी राज्यों में शुमार हो सकता है। आज केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से देश विकसित हो रहा है। प्रदेश में  गोविंद देव जी, नाथद्वारा का श्रीनाथ जी और सांवलिया जी, खाटू श्याम जी मंदिर सहित अनेक धर्म स्थल को विकसित करने का काम केंद्र सरकार ने किया। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज करते हुए कहा कि जब से हमारे संकल्प पत्र की बात हुई, तबसे उन्होंने 2030  मिशन के बड़े बड़े होर्डिंग लगा, सुझाव मांग रहे हैं। जनता का सुझाव यही है कि आप घर बैठ जाइए और राजस्थान के विकास की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों में दे दीजिए। IMG-20231004-WA0735
पिछले पौने पांच वर्षों से राजस्थान में एक लूट और झूठ की सरकार चल रही है। जिसने महिला, युवा, किसान और आम जन को रुलाने का काम किया है। उनके साथ छल और कपट किया है। अपने स्वार्थ के लिए इन्हें अपराधियों के सामने खुला छोड़ दिया। नतीजा सामने है। आज प्रदेश दुष्कर्म की घटनाओं में नंबर वन है। युवा बेरोजगार है। किसान बदहाल है और आमजन परेशान है। इनके राज में सबसे अधिक प्रगति इनके अलावा अपराधियों और माफियाओं की हुई है।

अन्य खबरें भारतीय राजसी साम्राज्यों के संग्रहालयों के लिए चल रहे विकास और परियोजना पर चर्चा के लिए समीक्षा बैठक आयोजित !

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान हालातों पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया कि “वर्तमान परिस्थितियों में भारत के ऊपर...
नगरीय विकास मंत्री ने किया भवन विनियम - 2025 का शुभारम्भ
शर्म का विषय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान को एक पलड़े में रखा-डोटासरा
एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने कौशल विकास के माध्यम से गगल में ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि पाकिस्तान को दो टूक ,भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया !
नगरीय विकास मंत्री ने की राजस्थान आवासन मण्डल की 5 आवासीय योजनाओं की शुरुआत
शहीद सुरेंद्र कुमार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि