देवी सिंह भाटी ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता

जो गिले शिकवे थे  दूर हुए, 2023 में खिलेगा कमल : देवी सिंह भाटी

On
देवी सिंह भाटी ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता

कांग्रेस के नेताओ व राहुल गांधी ने मान लिया की राजस्थान में डूब रही कांग्रेस की नैया .:-सीपी जोशी

 

जयपुर, 28 सितंबर 2023। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आज प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा परिवार में वापसी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा में पुनः शामिल हुए। 
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी, सीएलसी डायरेक्टर श्रवण चौधरी, बांदीकुई से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी भागचंद सैनी और गेटवैल हॉस्पिटल सीकर के बीएल रणवां को माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। IMG-20230928-WA0893
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा परिवार में सदस्यता ग्रहण करने को लेकर बहुत उत्साह और उत्सुकता है। कांग्रेस सरकार के जंगलराज और कुशासन से आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। आज भारतीय जनता पार्टी का परिवार ओर बढ़ रहा है, लोगों की भाजपा के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है। यह पूर्ण रूप से स्पष्ट है कि प्रदेश में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत से जीत हासिल होगी। वहीं  2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। 

Read More डीजीपी उमेश मिश्रा ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेताओ एवं नए गणमान्य सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत है। भाजपा का कुनबा बढनें का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा के प्रति आमजन का  बेहद विश्वास  है।  प्रदेश कांग्रेस सरकार ने बीते पौने पांच सालों में हर क्षेत्र में प्रदेश को शर्मशार किया है।

Read More दीया कुमारी ने कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग

IMG-20230928-WA0893IMG-20230928-WA0895 महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म, बिगड़ी कानून व्यवस्था के मामलों में आज राजस्थान जैसा शांत प्रदेश नंबर वन पर आ गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई नेता यह मान चुके है कि कांग्रेस राजस्थान में सरकार नहीं बना पा रही है। इनके बयानों से लगातार घबराहट सामने आ रही है। अब 2023 में राजस्थान में कमल खिलने वाला है।
प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि ज्वॉइन करने वाले सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास कर ही पार्टी जॉइन की है।  प्रदेश में कांग्रेस के जंगलराज, कुशासन, युवाओं के साथ कुठाराघात व पेपर लीक जैसी अनेकों समस्याओं से आमजन त्रस्त है और किसानों की दुर्दशा को देखकर ही भाजपा में विश्वास जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो कल्चर बचा है ना ही कार्यकर्ता। जनता ने इस बार मन बना लिया है कि इस भ्रष्ट और नकारा सरकार को उखाड़ फ़ेंकने के लिए वोट की चोट देंगें।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी ने सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि पांच वर्ष बाद आपने हमें छाती से लगाया है, मै खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं ।

Read More विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ली समीक्षा बैठक

IMG-20230928-WA0891मैं किन्ही बिन्दूओं के कारण भटक गया था व कुछ गिले शिकवे थे वो अब दूर हो गए है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। आने वाले समय मे हमारे सभी समर्थक सड़को पर उतरेगें और कांग्रेस की नकारा सरकार को उखाड़ फेंकेगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का शासन आना तय है।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे।

                                             

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पहली गिरफ़्तारी! सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पहली गिरफ़्तारी!
सुखदेव सिंह हत्याकांड में शूटर रोहित और नितिन का जयपुर में सहयोग करने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया गया है...
दिया कुमारी ने संसद की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा
दीया कुमारी ने कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड पर विद्याधर नगर विधायक दिया कुमारी ने व्यक्त की संवेदना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए करेंगे काम:—महेश शर्मा
जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेष गुज़र ने पुन किया महापौर का पदभार ग्रहण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को त्यागपत्र सौंपा