कुशल कर्मचारी संगठन की रीढ़ की हड्डी - राजीव अरोड़ा 

On
कुशल कर्मचारी संगठन की रीढ़ की हड्डी - राजीव अरोड़ा 

जयपुर 16 अगस्त 2023 । राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने आज निगम मुख्यालय में निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को इनलैण्ड कन्टेनर डिपो, भीलवाडा के लोकार्पण कार्यक्रम में सराहनीय योगदान के लिये प्रशस्ती पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये। राजीव अरोड़ा ने कहा की कुशल कर्मचारी किसी भी संगठन की रीढ़ कि हड्डी होते हैं ।इस कार्यक्रम में निगम की प्रबंध निदेशक डॉ. मनीषा अरोड़ा भी उपस्थित रही। उल्लेखनीय है कि गत माह 22 जुलाई 2023 को पिछले 10-12 वर्षो से बंद पडी निगम की इकाई आई.सी.डी. भीलवाडा का लोकार्पण माननीय उद्योग मंत्री राजस्थान द्वारा किया गया था। इस आई.सी.डी. के प्रारंभ होने से भीलवाडा सहित उदयपुर, विजय नगर, चित्तौडगढ़, शाहपुरा, माण्डलगढ़ आदि निकटवर्ति औद्योगिक इकाईयों को पोर्ट तक अपने माल को पहुचाने के लिये लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। राज्य के तेजी से उभर रहे भीलवाडा औद्योगिक क्षेत्र के इकाईयों को इस आई.सी.डी. के संचालन से उद्योग संगठनो  में हर्ष की लहर उत्पन्न हो गयी है। निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों ने श्री अरोड़ा को उनके द्वारा दिये गये प्रशस्ती पत्र एवं पुरस्कार के लिये आभार व्यक्त किया।

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

द्रव्यवती नदी को अधिकारियों की अकर्मण्यता ने बनाया फिर बदबूदार नाला ! द्रव्यवती नदी को अधिकारियों की अकर्मण्यता ने बनाया फिर बदबूदार नाला !
पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार ने अमानिषा नाले को हज़ारों करोड़ रुपया ख़र्च कर द्रव्यवती नदी बनायी थी जो जयपुर विकास...
हिंदुस्तान जिंक की नजर ग्रीन प्रीमियम, मल्टी-मेटल भविष्य पर
क्लब महिंद्रा ने गोवा के अकेशिया पाम्स को बनाया ऑल-वुमन-रन रिसॉर्ट
वित्तीय सुरक्षा के लिए टर्म इंश्योरेंस लेने में जेन ज़ी सबसे आगे: टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस स्टडी
भारत के अकाउंटेंट्स में प्रबल हुई उद्यमशीलता की भावना
तिरंगा यात्रा 15 को, सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे शामिल:— भूपेंद्र सैनी 
Jaipur's top property website is "https://www.jdapattapro.com/“