पहले हम कहते थे चंदा मामा दूर के अब कहेंगे चंदा मामा ट्यूर के, चंद्रयान-3 की सोफ्ट लैंडिग से उत्साहित देशः- राजेन्द्र राठौड़
जयपुर, 25 सितंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आज की ये सभा अनूठी सभा है। धर्म और संस्कृति के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज तेजादशमी है, रामदेव जयंती है और एकात्म मानववाद के संदेशवाहक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती भी है। हमारे देश ने इन नौ वर्षों में देश की तकदीर और तस्वीर को बदलते देखा है, आज हमारे ऊपर वर्षों हुकुमत करने वाले देश ब्रिटेन को पछाड़कर भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। पहले हम कहा करते थे कि चंदा मामा दूर के, लेकिन अब हम कहते हैं चंदा मामा ट्यूर के।
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा प्रदेश में चारों दिशाओं से परिवर्तन संकल्प यात्रा के रूप में जो अश्वमेघ रथ रवाना हुआ था उस यात्रा का आज समापन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। हमारी इस यात्रा को जनता ने अपार समर्थन दिया और रात के एक-एक बजे तक जनता हमारी इस यात्रा का स्वागत करने को डटी रही। जनता ने इस महिला, दलित, आदिवासी, किसान, युवा और जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List