सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा का जन्मदिन 

On
सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा का जन्मदिन 

जयपुर। राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा के जन्मदिन पर शुक्रवार को सेवा संकल्प दिवस मनाया गया। मालवीय नगर विधानसभा तथा जयपुर शहर के उनके हजारों कार्यकर्ताओं ने इस दिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया।IMG-20230923-WA0338

अरोड़ा के निवास पर सवेरे तड़के से ही समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। स्कूल के बच्चों, करतारपुरा और मानसिंह पुरा क्षेत्र की महिलाओं, बरकत नगर क्षेत्र के व्यापारियों तथा मालवीय नगर विधानसभा के आमजन ने बड़े उत्साह के साथ अरोड़ा का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

Read More मंदिर वहीं बन गया और दिनांक भी आ गई - विश्व हिंदू परिषद् 

अरोड़ा ने अपने जन्मदिन पर लालकोठी स्थित अंबेडकर पार्क के पास अपेक्स इन्टरनेशल स्कूल में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया, जिसमें हृदय, महिलाओं, दांत तथा सामान्य बीमारियों संबंधित रोगों का निःशुल्क परामर्श अनुभवी चिकित्सकों द्वारा दिया गया। इस शिविर में क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित हुए। संध्या के समय अंगदाता स्मारक पहुँचकर अरोड़ा ने अंगदताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि राजीव अरोड़ा अंगदान की मुहिम से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंगदान कर किसी के जीवन को बचाना पुनीत और महान कार्य हैं, सभी को अंगदान के लिए आगे आना चाहिए।
राजीव अरोड़ा के जन्मदिन पर उनके समर्थकों द्वारा करतारपुरा में देश भक्ति सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मालवीय नगर विधानसभा और जयपुर के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोगों ने इस आयोजन में शामिल होकर अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Read More विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ली समीक्षा बैठक

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

मंदिर वहीं बन गया और दिनांक भी आ गई - विश्व हिंदू परिषद्  मंदिर वहीं बन गया और दिनांक भी आ गई - विश्व हिंदू परिषद् 
जयपुर, 1 दिसंबर। विश्व हिंदू परिषद् की प्रांत समीक्षा बैठक जयपुर स्थित भारत माता मंदिर में संपन्न हुई जिसमें संत...
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध बिल्डिंग की पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ली समीक्षा बैठक
लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए दीया कुमारी ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
राजस्थान में मतदाताओं ने किया बड़े उत्साह से मतदान
डीजीपी उमेश मिश्रा ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की
भाजपा ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने मैनिफेस्टो  को बताया विकास का रोडमैप