अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष
अमित गोयल कोभारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है !
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रावणा राजपूत समाज रणजीत सिंह सौडाला सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित गोयल को बधाई दी !
जयपुर शहर के पद के लिए करीब 14 दावेदारों ने नामांकन फॉर्म भरे थे। इसके लिए सिविल लाइन्स स्थित सामुदायिक केन्द्र में निर्वाचन अधिकारी ने सभी दावेदारों की सुनवाई की। इसके बाद सर्वसम्मति से इस पद पर जिलाध्यक्ष का निर्वाचन किया गया।
जयपुर शहर में पार्टी ने वैश्य समाज से जिला अध्यक्ष बनाकर अपने कोर वोटर को साधने की कोशिश की है। जयपुर शहर में ब्राह्मण वैश्य पार्टी का कोर वोटर है। ब्राह्मण सांसद बनाने के बाद पहले से तय था कि शहर भाजपा का अध्यक्ष पार्टी किसी वैश्य समाज से ही बनाएगी।
जिला अध्यक्ष के लिए पुनीत कर्णावट सबसे प्रबल दावेदार थे। उनके नाम पर विधायक कालीचरण सराफ सहित कुछ विधायकों को आपत्ति थी। इसके साथ ही हवामहल से पार्षद विमल अग्रवाल भी दावेदारों की दौड़ में शामिल थे। उनके नाम पर हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने आपत्ति की थी। इसके साथ ही राजेश तांबी के नाम पर भी सभी विधायक सहमत नहीं थे।
Comment List