विधानमंडल का बजट सत्र आज से

By Desk
On
विधानमंडल का बजट सत्र आज से

लखनऊ। विधानमंडल का बजट सत्र मंगलवार यानी आज से शुरू होगा। पहले दिन विधानसभा व विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संबोधित करेंगी। सत्र को लेकर सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों से कहा कि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें और स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को गति देने में सहयोग करें। अध्यक्ष ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग मांगा। वहीं, विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरने की तैयारी की है।

अन्य खबरें  राहुल गांधी, अखिलेश और ममता देखें छावा,

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों पर सदन में सुचारू रूप से चर्चा होनी चाहिए।

अन्य खबरें  संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत,

सीएम ने कहा कि सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसका ध्यान सभी को रखना चाहिए। यूपी देश का पहला राज्य है जहां ई-विधान लागू किया गया है, जिससे विधानसभा की पूरे देश में नई पहचान बनी है। हमारी दलीय प्रतिबद्धता हो सकती है पर हम सबको मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

अन्य खबरें  बाराबंकी में डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत की मार्फिन बरामद,

अध्यक्ष ने कहा कि बजट सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें राज्य सरकार आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं एवं नीतियों का खाका प्रस्तुत करती है। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से अनुरोध किया कि वे सदन में शालीनता एवं संसदीय मर्यादा बनाए रखते हुए सकारात्मक चर्चा करें।

सदन में बात रखने का अधिकार विपक्ष का भी- अध्यक्ष
सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी को सदन में अपनी बात रखने का अधिकार होता है। सदन में सार्थक चर्चा हो जिससे देश में सकारात्मक संदेश जाए। इस पर सभी दलीय नेताओं ने सदन के संचालन में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि बजट सत्र में बड़े विभागों पर अलग से विस्तृत चर्चा कराई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सदन के सुचारू संचालन में अपना पूरा सहयोग देंगे। बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, अपना दल (एस) के राम निवास वर्मा, रालोद के प्रदीप कुमार सिंह, सुभासपा के बेदीराम, जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के विनोद सरोज, निषाद पार्टी के रमेश आदि उपस्थित थे।

 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित