लालू यादव के बयान पर BJP का पलटवार...

By Desk
On
 लालू यादव के बयान पर BJP का पलटवार...

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू यादव का सपना अपने बेटे को सीएम बनाने का था, जो अधूरा रह गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार की जनता जाति के नाम पर दंगा कराने वालों को दोबारा मौका नहीं देगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि एनडीए की सरकार बनेगी। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा। 

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के बिहार में महत्व को खारिज करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास राज्य में सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं है। यादव ने कहा कि जनता अब भाजपा की स्थिति को पहचान गयी है। दिल्ली चुनाव के नतीजे और उसके बिहार पर प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे सरकार कैसे बना सकते हैं? क्या हमारे रहते हुए भाजपा सरकार बना सकती है? लोगों ने अब भाजपा को पहचान लिया है। 

अन्य खबरें  धरती पर बढ़ रहा दुर्लभ वन्यजीवों का कुनबा - मोहन यादव

भाजपा ने ऐतिहासिक जीत में 48 सीटें हासिल कीं, जिससे 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में उसकी वापसी हुई और आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक से अधिक लंबे शासन का अंत हुआ। AAP ने 2020 के विधानसभा चुनावों में 62 से कम, केवल 22 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट जीतने में विफल रही।

अन्य खबरें  सीएम नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के कथित 'अपमान' का आरोप,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित