कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा : सुरेश सिंह रावत

By Desk
On
  कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा : सुरेश सिंह रावत

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाते हुए जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन राजस्थान सरकार में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं जिला प्रमुख बरजी देवी भील, विधायक गोपीचंद मीणा, गोपाल खंडेलवाल, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, रामलाल गुर्जर के सान्निध्य में किया गया।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को पूरा सम्मान देते हुए उनके द्वारा रचित संविधान को सर्वोच्च मानते हुए भाजपा कार्य कर रही है। भाजपा ने सदैव संविधान का गौरव बढ़ाया है जबकि कांग्रेस ने संविधान से खेलते हुए इसका गला घोटने का कार्य किया। कांग्रेस शासन में लगाई गई इमरजेंसी इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं बाबा साहेब को भारत रत्न देने का कार्य केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किया तो वहीं उनसे जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य भी मोदी सरकार ने ही किया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आमजन के सामने इस वास्तविकता को लेकर आने की शपथ लेने का आह्वान किया। रावत ने कहा कि हमारा देश आजादी के अमृत महोत्सव के साथ संविधान निर्माण का भी अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे समय पर कांग्रेस द्वारा संविधान के नाम पर राजनीति करना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

अन्य खबरें  मुख्यमंत्री ने किया सैडल बांध का निरीक्षण,

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी यह नरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे कि संविधान खतरे में है जबकि देश में नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद से सदैव संविधान की रक्षा हुई है। बाबा साहेब की विरासत को संरक्षित करने का कार्य भाजपा ने किया है। जिला प्रमुख बरजी देवी भील, विधायक गोपीचंद मीणा, गोपाल खंडेलवाल, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने भी विचार व्यक्त किया। अंत में अभियान जिला संयोजक अविनाश जीनगर ने सभी का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। जल संसाधन मंत्री ने इस अवसर पर कार्यालय परिसर में श्रीमती जसुमति सुथार एवं सृष्टि सुथार द्वारा तिरंगे रंग में बनाई गई भारत देश की आकर्षक रंगोली का भी अवलोकन किया।

अन्य खबरें  अंशकालीन पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर 7500 रुपए प्रतिमाह

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

राजकॉप सिटीजन एप की मदद से एक क्लिक पर युवती को मिली मदद राजकॉप सिटीजन एप की मदद से एक क्लिक पर युवती को मिली मदद
युवती से दोस्ती का दबाव बना रहा युवक हुआ गिरफ्तार, सुबह त्रिवेणी बत्ती की घटना
राजस्थान पर्यटन नीति और राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को बनाया जा रहा आसान-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
12 लाख की ऑनलाईन ठगी के मामलें में तीन साल से फरार मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार
जेएलएफ व्लादोलिद 2025: साहित्य, संस्कृति और विचारों का उत्सव
इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 में सिद्धारमैया ने राजनाथ को किया इंवाइट,
दिल्ली में ही क्यों बुलाई पंजाब के विधायकों की बैठक?
इंद्राणी मुखर्जी की विदेश यात्रा की याचिका SC ने की खारिज