नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला युवक हरियाणा से गिरफ्तार

By Desk
On
    नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला युवक हरियाणा से गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने वाले युवक को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया और लड़की को उसके कब्जे से मुक्त करा लिया।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, लड़की का अपहरण देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र से तीन महीने पहले हुआ था और इस दौरान डोईवाला का ही रहने वाला आरोपी राजन साहनी (20) लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा।

अन्य खबरें  सीएम धामी ने की अमित शाह से मुलाकात,

पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष 16 अक्टूबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि एक अज्ञात आरोपी उसकी 17 वर्षीय बेटी को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर डोईवाला थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान साहनी द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण किए जाने की बात सामने आयी, जिसके बाद संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा लेकिन पुलिस ने शुक्रवार को उसे रोहतक से गिरफ्तार कर लड़की को उसके कब्जे से मुक्त करा लिया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News