सार्वजनिक निर्माण विभाग के ट्विटर(X) हैंडल पर मुख्यमंत्री अब भी अशोक गहलोत और मंत्री भजनलाल जाटव ?
राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन के लगभग 6 महीने बाद भी सरकार की वेबसाइटों पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उनके मंत्रियों का ब्योरा अपलोड नहीं किया गया है। मामला सार्वजनिक निर्माण विभाग के ट्विटर हैंडल (X )का है जहाँ सार्वजनिक निर्माण विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर अब तक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव की फ़ोटो लगी हुई है वहीं, सरकार की साइटों पर नए मंत्रियों का विवरण अपलोड नहीं किए जाने को लेकर कई तरह की सियासी चर्चाएं भी चल रही हैं।
15 दिसंबर को मुख्यमंत्री ,30 दिसंबर को मंत्रियों ने संभाला था कार्यभार
राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी इसके बाद 22 मंत्रियों ने शपथ ली थी जिसमें 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री बनाए गये थे
इसके बाद सभी मंत्रियों को विभाग अलॉट कर दिए गए। मंत्रियों ने कार्यभार भी संभाल लिया। इसके बावजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग के ट्विटर हैंडल पर अभी तक प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, विभाग के मंत्री का ब्योरा अपलोड नहीं किया गया है।
जबकि सरकार बदलने के बाद ही ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री भजन लाल और विभाग के मंत्री दिया कुमारी की फ़ोटो अपलोड कर दी जानी चाहिए थी!
Comment List