राष्ट्रीय नेताओं और ख्यातिलब्ध हस्तियों ने दिल्ली के विभिन्न मतदान केंद्रों पर डाले वोट

By Desk
On
  राष्ट्रीय नेताओं और ख्यातिलब्ध हस्तियों ने दिल्ली के विभिन्न मतदान केंद्रों पर डाले वोट

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में छठे चरण के तहत मतदान जारी है। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं तथा अन्य ख्यातिलब्ध हस्तियाें ने यहां के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर वोट डाले।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज क्रमश: राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय तथा सीपीडब्ल्यूडी सर्विस सेंटर, नॉर्थ एवेन्यू, दिल्ली में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

तीनों चुनाव आयुक्तों ने भी मतदान किया और लोगों से मतदान करने की अपील की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के न्यू मोती बाग में मतदान केंद्र पर वोट डाला। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हौज़ खास एन्क्लेव में एमसीडी स्कूल में वोट डाला।

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने दिल्ली के अटल आदर्श विद्यालय, एपीजे अब्दुल कलाम लेन में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्हें मतदान केन्द्र में पहले पुरुष मतदाता होने का भी सम्मान मिला। इसकी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि सुबह नई दिल्ली में अपना वोट डाला। उन्होंने आज मतदान करने वाले सभी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और चुनाव के इस छठे चरण में मतदान करने का आह्वान भी किया। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली और देश के मतदाता एक बार फिर विकसित भारत के लिए मोदी सरकार को चुनेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने बताया कि अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ उन्होंने आज वोट डाला। उनकी मां की तबियत बहुत ख़राब है। वो नहीं जा पाईं। उन्होंने कहा कि मैंने तानाशाही, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ वोट डाला है। केजरीवाल ने लोगों से भी मतदान करने का आह्वान किया।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान और बेटी मिराया ने दिल्ली के लोधी रोड स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। प्रियंका ने कहा कि अपने संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मतदान किया। आप लोग भी भारी से बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा जरूर लें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ निर्माण भवन में वोट डाला।

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने विशेषकर महिलाओं से अपील की कि बाहर आएं और अपना वोट डालें। भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।

भाजपा के पूर्वी दिल्ली से सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सर्वोदय कन्या विद्यालय, दिल्ली पर बने बूथ पर अपना वोट डाला। वे आईपीएल के बीच चेन्नई से दिल्ली वोट डालने आए थे। इस बार उनके स्थान पर पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा चुनाव लड़ रहे हैं।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने निर्माण भवन में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन-2 में वोट डाला। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मयूर विहार के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। केद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के आनंद निकेतन स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बालोतरा को नगर विकास न्यास की सौगात मिलने से जिले में विकास कार्यों को मिलेगी गति - वैभव गालरिया बालोतरा को नगर विकास न्यास की सौगात मिलने से जिले में विकास कार्यों को मिलेगी गति - वैभव गालरिया
बालोतरा के रहवासियों ने जताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार
प्रदेश के लिए अमन चैन व भाईचारे की मांगी दुआएं !
मिज़ोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा तथा केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया नोर्थ ईस्ट एप्रेन्टिसशिप पायलट स्कीम  की शुरूआत की
*टाटा एआईए ने वित्त वर्ष 25 के लिए ₹1,842 करोड़ का बोनस घोषित किया  
बंसल वायर का वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 36% बढ़कर ₹331 मिलियन हुआ
कार्स 24 ने जारी की अपनी पहली चालान रिपोर्ट; देश पर है चालान का बड़ा संकट
सचिन पायलट यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुए शामिल !