मुख्यमंत्री भजनलाल के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

By Desk
On
  मुख्यमंत्री भजनलाल के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत देशभर की प्रमुख हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज वृंदावन जाएंगे, जहां वे गिरिराज जी की परिक्रमा करेंगे। इस दौरान वे पूंछरी स्थित श्रीनाथजी और गिरिराज जी की पूजा भी करेंगे। इसके बाद जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई देते हुए लिखा है कि भाजपा के कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ नेता एवं राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। जमीनी स्तर पर कार्य करने का उनका लंबा अनुभव राज्य के चहुंमुखी विकास में बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

अन्य खबरें  बसिंधीकैंप स स्टैंड पर जेबतराशी गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा है कि राजस्थान के विनम्र और कर्मठ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे राजस्थान की वीर भूमि को प्रगति और समृद्धि की भूमि बनाने में जुटे हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।

अन्य खबरें  सब्जियों के दाम में भारी गिरावट, किसानों को हो रहा बड़ा नुकसान

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने लिखा है कि प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल राठौड़ ने कहा कि भजनलाल शर्मा जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से राजस्थान के विकास को लेकर प्रयत्नशील हैं। प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल ने उन्हें राजस्थान का लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल के जन्मदिन पर सीएमओ के अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अन्य खबरें  भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन...

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्म 15 दिसंबर, 1966 को राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। उन्होंने सांगानेर से पहली बार विधायक का चुनाव जीता और सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस ऐतिहासिक दिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। भजनलाल शर्मा राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बने। शपथ लेने से पहले भजनलाल शर्मा भाजपा के प्रदेश महासचिव के रूप में जिम्मेदारियां निभा रहे थे। उनके नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता की सराहना करते हुए पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष  अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष 
अमित गोयल कोभारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ! जयपुर शहर के पद के...
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी कल पेश करेंगी बजट
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में की जाएगी आमेर महल को एम्बुलेंस भेंट  !
दिल्ली CM की रेस में शामिल हुए रविंद्र इंद्राज सिंह और कैलाश गंगवाल समेत ये बड़े नेता
भक्तों की अपार आस्था का केंद्र बना काशी विश्वनाथ धाम
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले सुरक्षा कड़ी
कुशीनगर मदनी मस्जिद को लेकर सीएम योगी पर बरसे अजय राय