श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके तीन दिनों की यात्रा पर आज पहुंच रहे हैं भारत

By Desk
On
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके तीन दिनों की यात्रा पर आज पहुंच रहे हैं भारत

नई दिल्ली। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके तीन दिनों के दौरे पर रविवार को भारत पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। वे यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके साथ श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ और वित्त उप मंत्री अनिल जयंता फर्नांडीस भी होंगे।

अन्य खबरें  केजरीवाल को दी हार की बधाई, कहा- 'अहंकार के लिए अब कोई जगह नहीं'

अन्य खबरें  भगवंत मान ने बताया, केजरीवाल ने बुलाई क्यों AAP विधायकों की मीटिंग,

भारत-श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की यह यात्रा काफी अहम है। राष्ट्रपति दिसानायके दिल्ली में एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, जिसमें दोनों देशों के आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा, वह बोधगया भी जाएंगे, जो धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण स्थल है।

अन्य खबरें  कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल और नसीर हुसैन बने महासचिव,

अन्य खबरें  भगवंत मान ने बताया, केजरीवाल ने बुलाई क्यों AAP विधायकों की मीटिंग,

इससे पहले अक्टूबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोलंबो यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर लंबी चर्चा की थी। साथ ही जयशंकर ने भारत के ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत श्रीलंका के समर्थन को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

अन्य खबरें  भगवंत मान ने बताया, केजरीवाल ने बुलाई क्यों AAP विधायकों की मीटिंग,

अनुरा कुमारा दिसानायके इसी वर्ष 23 सितंबर को श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। श्रीलंका की राष्ट्रीय पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी के नेता दिसानायके चुनाव में भारी जीत के बाद राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है। राष्ट्रपति दिसानायके की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो भविष्य में क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News