ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे को चूहे ने कुतरा, इलाज के दौरान मौत

By Desk
On
  ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चे को चूहे ने कुतरा, इलाज के दौरान मौत

जयपुर, । स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में भर्ती ब्लड कैंसर से 10 साल के मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चूहे द्वारा मासूम का पैर कुतरने के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल भी खड़े हुए। हालांकि, मौत का सही कारण क्या है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

इंस्टीट्यूट के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने बताया कि बच्चे की हालत काफी गंभीर थी। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूरे शरीर पर अल्सर हो गए थे। चूहे के काटने की बात पर भी उन्होंने कहा कि बच्चे की मां ने चूहे काे देखा था लेकिन जब प्रशासन पहुंचा तो चूहा दिखाई नहीं दिया। जानकारी के अनुसार 10 साल का बच्चा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित था और तबीयत बिगड़ने के बाद उसे 11 दिसंबर को प्रतापनगर स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। बच्चे को जब अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया गया। वह थोड़ी देर बाद रोने लगा। परिजनों ने जब कंबल को हटा तो देखा कि एक चूहा निकल कर भाग रहा था और बच्चे के पैर के अंगूठे से खून बह रहा था। इस मामले की जानकारी जब परिजनों ने वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ़ को दी तो उन्होंने भी पैर पर पट्टी बांध कर पल्ला झाड़ लिया था।

अन्य खबरें  भजनलाल शर्मा ने किया राजस्थान मण्डप का अवलोकन

 

अन्य खबरें  कोटा में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इतजाम

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

   मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम, मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम,
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 76वें गणतंत्र दिवस पर खास लुक में नजर आए। 26 जनवरी को उन्होंने  सफेद रंग का...
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025 : ड्रोन शो से रोमांचित हो उठे लोग,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर पर फहराया तिरंगा,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा,
जयपुर मेट्रो में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जयपुर मेट्रो वैभव गालरिया ने ध्वजारोहण 
गणतंत्र दिवस पर उदयपुर में एट होम आयोजित