दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल के खिलाफ दूसरा महाभियोग प्रस्ताव नेशनल असेंबली पेश

By Desk
On
  दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल के खिलाफ दूसरा महाभियोग प्रस्ताव नेशनल असेंबली पेश

सियोल । दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली में आज राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ दूसरा महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया। इस पर आगामी पूर्ण सत्र में मतदान होगा। येओल को इससे पहले मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा पर भी महाभियोग प्रस्ताव का सामना करना पड़ा। इस पर रविवार को हुए मतदान में वह विपक्ष को शिकस्त देने में सफल रहे।

  मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया (डीपीके) ने इस प्रस्ताव पर आगामी पूर्ण सत्र में शाम 5:00 बजे मतदान कराने की योजना बनाई है। कानून के अनुसार, महाभियोग प्रस्ताव को पूर्ण सत्र में रिपोर्ट किए जाने के 24 से 72 घंटों के बीच मतदान के लिए रखा जाना चाहिए।

अन्य खबरें  एआई सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी,

ताजा प्रस्ताव में यह आरोप लगाया गया है कि मार्शल लॉ सैनिकों और पुलिस ने राष्ट्रपति के नेतृत्व में सांसदों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसमें प्रथम महिला किम केओन ही के खिलाफ स्टॉक हेरफेर योजना में उनकी संदिग्ध संलिप्तता और एक पावर ब्रोकर के माध्यम से चुनाव नामांकन में हस्तक्षेप सहित आरोपों को हटा दिया गया है।

अन्य खबरें  शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा रहे PM Modi,

आज सत्र के दौरान विपक्ष कैबिनेट सदस्यों से पिछले दिनों के यून के सार्वजनिक संबोधन के बारे में भी सवाल करेंगे। यह संबोधन उनके मार्शल लॉ घोषणा का बचाव करने और इसे विद्रोह का कार्य मानने से इनकार करने पर केंद्रित था। विपक्ष ने प्रधानमंत्री हान डक-सू, वित्तमंत्री चोई सांग-मोक, शिक्षामंत्री ली जू-हो और विदेशमंत्री चो ताए-यूल सहित अन्य लोगों से सत्र के दौरान उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
 

अन्य खबरें  ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से हटने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

   मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम, मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम,
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 76वें गणतंत्र दिवस पर खास लुक में नजर आए। 26 जनवरी को उन्होंने  सफेद रंग का...
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025 : ड्रोन शो से रोमांचित हो उठे लोग,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर पर फहराया तिरंगा,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा,
जयपुर मेट्रो में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जयपुर मेट्रो वैभव गालरिया ने ध्वजारोहण 
गणतंत्र दिवस पर उदयपुर में एट होम आयोजित