उत्तर छत्तीसगढ़ में आज और कल दो दिन शीत लहर का अलर्ट जारी

By Desk
On
 उत्तर छत्तीसगढ़ में आज और कल दो दिन शीत लहर का अलर्ट जारी

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में शुष्क (ड्राई) हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है।ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में देखा जा रहा है।सरगुजा के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। खुले मैदान और पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन रही हैं। इस बीच गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग द्वारा उत्तर छत्तीसगढ़ में आज और कल दो दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा (9.4 डिग्री) रहा।अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और बलरामपुर में 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।राजधानी रायपुर में ठंड बढ़ी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।

अन्य खबरें  मोहन यादव ने 7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को दिया स्कूटी का तोहफा,

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में ठंड कम है। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नार्मल से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं बस्तर में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। नारायणपुर में 9.02 डिग्री, दंतेवाड़ा में 12.7 डिग्री, बीजापुर में 13.5 और कांकेर में 15.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

अन्य खबरें  कांग्रेस-AAP को आदित्य ठाकरे ने दी अहम सलाह

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

राजकॉप सिटीजन एप की मदद से एक क्लिक पर युवती को मिली मदद राजकॉप सिटीजन एप की मदद से एक क्लिक पर युवती को मिली मदद
युवती से दोस्ती का दबाव बना रहा युवक हुआ गिरफ्तार, सुबह त्रिवेणी बत्ती की घटना
राजस्थान पर्यटन नीति और राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को बनाया जा रहा आसान-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
12 लाख की ऑनलाईन ठगी के मामलें में तीन साल से फरार मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार
जेएलएफ व्लादोलिद 2025: साहित्य, संस्कृति और विचारों का उत्सव
इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 में सिद्धारमैया ने राजनाथ को किया इंवाइट,
दिल्ली में ही क्यों बुलाई पंजाब के विधायकों की बैठक?
इंद्राणी मुखर्जी की विदेश यात्रा की याचिका SC ने की खारिज