जमशेदपुर का मजबूत किला जीतकर हैट्रिक लगाने उतरेगी पंजाब एफसी

By Desk
On
जमशेदपुर का मजबूत किला जीतकर हैट्रिक लगाने उतरेगी पंजाब एफसी

जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी शुक्रवार शाम जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में पंजाब एफसी की मेजबानी करेगा। यह पंजाब एफसी के रणनीतिक कौशल और जमशेदपुर एफसी की घरेलू मैदान पर मजबूती के बीच रोमांचक और रणनीतिक मुकाबला होगा।

अन्य खबरें  रोहित आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर के कप्तान चुने गए जबकि पांड्या,

अन्य खबरें  भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से दी मात,

जमशेदपुर ने इस सीजन में अपने घरेलू मैचों से अब तक 15 में से 12 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने 91 गोल-स्कोरिंग अवसर बनाए और 14 गोल किए हैं। जमशेदपुर एफसी नौ मैचों में पांच जीत और चार हार से 15 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं, अब रक्षात्मक सुदृढ़ता दिखाने वाली पंजाब एफसी नौ मैचों में छह जीत और तीन हार से 18 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है।

अन्य खबरें  विमेंस इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 435 रन बनाए:

अन्य खबरें  भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से दी मात,

जमशेदपुर एफसी ने इस सीजन में घर में चार मैच जीते हैं, जो कि पिछले दो सीजन (2023-24 में 2 और 2022-23 में 1) में मिली कुल तीन जीत से अधिक है। टीम ने इस सीजन में अब तक कुल 20 गोल खाए हैं। उसने आठ गोल बॉक्स के बाहर से खाए हैं और यह किसी भी एक सीजन में उसका आंकड़ा सबसे अधिक है।

अन्य खबरें  भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से दी मात,

पंजाब एफसी ने आईएसएल में पहली बार लगातार क्लीन शीट रखते हुए अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। उसने नौ मैचों में केवल नौ गोल खाए हैं और 16 स्कोर किए हैं।

अन्य खबरें  भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से दी मात,

पंजाब एफसी ने आईएसएल 2024-25 में सबसे कम शॉट ऑन टारगेट (30) का सामना किया है। उनके बॉक्स में केवल 16 टच प्रति मैच की लगे हैं।

अन्य खबरें  भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से दी मात,

जमशेदपुर एफसी के हेड कोच खालिद जमील का मानना है कि उन्हें मोहम्मडन एससी के खिलाफ जीत से पहले मिली लगातार तीन हारने के कारणों को दूर करना होगा।

अन्य खबरें  भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से दी मात,

उन्होंने कहा, “हमारी स्थिति अभी ठीक नहीं है। पिछला मैच ठीक था, लेकिन उससे पहले के तीन मैचों में हमें हार मिली, वो अच्छी नहीं थीं। हम वापसी करना चाहते हैं और हम सुधार के तरीकों के बारे में सोचेंगे।”

अन्य खबरें  भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से दी मात,

पंजाब एफसी के ग्रीक हेड कोच पैनागियोटिस डिलम्पेरिस ने कहा कि उनकी टीम हर मैच में अपनी पूरी ताकत के साथ अपनी शैली में खेलने की अधिकतम कोशिश करती है।

अन्य खबरें  भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से दी मात,

उन्होंने कहा, “कोई निश्चित रणनीति नहीं है। हमारी एक ही फिलोसफी है कि हम उस तरीके से खेलना चाहते हैं जो कारगर हो। यही सबसे महत्वपूर्ण है और हम पहले मिनट से ही ऐसा करना चाहते हैं।”

अन्य खबरें  भारत ने श्रीलंका को 60 रनों से दी मात,

आईएसएल में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं। जमशेदपुर एफसी ने एक बार जीत हासिल की है जबकि पंजाब एफसी को जीत का इंतजार है। एक मैच ड्रा रहा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

   मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम, मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम,
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 76वें गणतंत्र दिवस पर खास लुक में नजर आए। 26 जनवरी को उन्होंने  सफेद रंग का...
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025 : ड्रोन शो से रोमांचित हो उठे लोग,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर पर फहराया तिरंगा,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा,
जयपुर मेट्रो में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जयपुर मेट्रो वैभव गालरिया ने ध्वजारोहण 
गणतंत्र दिवस पर उदयपुर में एट होम आयोजित