सुक्खू सरकार ने आपदा से अधिक बर्बाद किया प्रदेश : विश्व चक्षु

By Desk
On
  सुक्खू सरकार ने आपदा से अधिक बर्बाद किया प्रदेश : विश्व चक्षु

धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने सुक्खू सरकार के दो वर्ष के जश्न पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश को बर्बादी की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है तथा इसी बर्बादी पर सुक्खू सरकार ने जश्न मनाया है। ऐसा जश्न कोई मायने नहीं रखता, जिसमें दो वर्षों में प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाया गया हो तथा कर्मचारियों व आम वर्ग को उत्पीड़ित किया गया हो। यह सुक्खू सरकार ने जश्न के बहाने अपनी तानाशाही का प्रदर्शन किया है।

बुधवार को जारी एक प्रेस बयान में भाजपा सह मीडिया प्रभारी विश्वचक्षु ने कहा कि सुक्खू सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को जनता मातम के तौर पर देख रही है, जिसमें जनता के साथ ही नहीं कर्मचारियों के साथ भी छल की राजनीति हुई है।

अन्य खबरें  पीएम मोदी ने मणिपुर को अमित शाह को किया आउटसोर्स

उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी को देहरा से एमएलए बनाना मुख्यमंत्री सुक्खू की उपलब्धि रही है। कर्मचारी व अधिकारी सुक्खू सरकार की कार्य प्रणाली से परेशान हैं। ऐसी सरकार से कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी हताशा व परेशानी के आलम में हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू एक तरफ प्रदेश की आर्थिकी तंगहाली का रोना रो रहे हैं, वहीं दूसरी और बर्बादी के मातम भरे जश्न में जनता का करोड़ों रुपया फूंक रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रदेश को पैसा भेज रही है तथा सुक्खू सरकार उस पैसे को अपनी मौज-मस्ती में खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों में सुक्खू सरकार ने आपदा से अधिक प्रदेश को बर्बाद किया है।
 

अन्य खबरें  5 वर्षों के लिए बढ़ा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जूट MSP में भी बढ़ोत्तरी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

   मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम, मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम,
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 76वें गणतंत्र दिवस पर खास लुक में नजर आए। 26 जनवरी को उन्होंने  सफेद रंग का...
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025 : ड्रोन शो से रोमांचित हो उठे लोग,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर पर फहराया तिरंगा,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा,
जयपुर मेट्रो में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जयपुर मेट्रो वैभव गालरिया ने ध्वजारोहण 
गणतंत्र दिवस पर उदयपुर में एट होम आयोजित