झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड, अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा साफ

By Desk
On
  झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड, अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा साफ

रांची । झारखंड में बारिश के बाद लगातार ठंड बढ़ रही है। साथ ही ठंडी हवाओं के साथ तापमान लगातार गिर रहा है। इसमें अभी और गिरावट की संभावना है। अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। राज्य में कम से कम 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अधिकतम तापमान अभी 27.6 डिग्री सेल्सियस है।

इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी। इस वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। सुबह में कोहरा रहेगा लेकिन बाद में मौसम साफ हो जायेगा।

अन्य खबरें  5 वर्षों के लिए बढ़ा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जूट MSP में भी बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान बुधवार को 9.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में छह डिग्री की वृद्धि हुई है। राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री, डाल्टेनगंज में 1.4 डिग्री और बोकारो में 3.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रांची में 3.9 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 3.4 डिग्री, डाल्टेनगंज में 2.7 डिग्री और बोकारो में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

अन्य खबरें  दिखा देंगे घायल शेर क्या कर सकता है, निकाय चुनाव को लेकर बोले उद्धव

अधिकतम तापमान में वृद्धि के बाद रांची का उच्चतम तापमान 22.4 डिग्री, जमशेदपुर का 26.7 डिग्री, डाल्टेनगंज का 25.2 डिग्री, बोकारो का 23.1 डिग्री और चाईबासा का 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

अन्य खबरें  मोदी और केजरीवाल पर राहुल का वार,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

   मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम, मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम,
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 76वें गणतंत्र दिवस पर खास लुक में नजर आए। 26 जनवरी को उन्होंने  सफेद रंग का...
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025 : ड्रोन शो से रोमांचित हो उठे लोग,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर पर फहराया तिरंगा,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा,
जयपुर मेट्रो में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जयपुर मेट्रो वैभव गालरिया ने ध्वजारोहण 
गणतंत्र दिवस पर उदयपुर में एट होम आयोजित