बिरसा मुंडा ने वनवासी संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष किया : लक्ष्मण आचार्य

By Desk
On
 बिरसा मुंडा ने वनवासी संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष किया : लक्ष्मण आचार्य

लखनऊ । आदिवासी उत्थान समिति की ओर से बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में आदिवासी गौरव दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारम्भ असम एवं मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आदिवासी गौरव दिवस पर मंचस्थ अतिथियों ने आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा और महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए असम एवं मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा कि भगवान बिरसा ​मुंडा ने वनवासियों के हितों की रक्षा एवं वनवासी संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जंगल व जमीन को बचाने के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। वनवासी समाज बिरसा मुंडा को भगवान मानता है। असम एवं मणिपुर के राज्यपाल ने कहा कि वनवासी समाज प्रकृति पूजक है। वह सच्चा और सनातनी हिन्दू हैं। उन्होंने अपनी संस्कृति और परम्पराओं को जीवंत रखा है।

अन्य खबरें  अमृत स्नान पर नागा साधुओं ने शस्त्रों के साथ युद्ध कला का प्रदर्शन किया

भाजपा के विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 नवंबर को “राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में घोषित किया ताकि पूरा देश जनजातीय समाज के योगदान को याद कर सके। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संयज गौड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार में वनवासियों के उत्थान के लिए अनेक काम हुए हैं।

अन्य खबरें  बिहार के लोगों के साथ कोरोना काल में सौतेला व्यवहार किया गया : मायावती

समिति की ओर से असम एवं मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुन्ना खरवार व डा. रामानन्द समेत बड़ी संख्या में समिति से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
  

अन्य खबरें  महाकुंभ में वीआईपी लोगों को महत्व देने पर उठाए सवाल

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

   मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम, मोदी के परिधान में दिखा पारंपरिक और आधुनिकता का संगम,
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 76वें गणतंत्र दिवस पर खास लुक में नजर आए। 26 जनवरी को उन्होंने  सफेद रंग का...
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025 : ड्रोन शो से रोमांचित हो उठे लोग,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर पर फहराया तिरंगा,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा,
जयपुर मेट्रो में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जयपुर मेट्रो वैभव गालरिया ने ध्वजारोहण 
गणतंत्र दिवस पर उदयपुर में एट होम आयोजित