प्रधानमंत्री ने महान तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की संपूर्ण रचनाओं के संग्रह का विमोचन किया

By Desk
On
   प्रधानमंत्री ने महान तमिल कवि सुब्रमण्य भारती की संपूर्ण रचनाओं के संग्रह का विमोचन किया

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर महान तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्य भारती की संपूर्ण रचनाओं के संग्रह का विमोचन किया। उनके संपूर्ण कार्यों का 23 खंडों का संग्रह सीनी विश्वनाथन द्वारा संकलित और संपादित किया गया है और एलायंस पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसमें सुब्रमण्य भारती के लेखन के संस्करणों, स्पष्टीकरणों, दस्तावेजों, पृष्ठभूमि की जानकारी और दार्शनिक प्रस्तुति आदि का विवरण शामिल है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती की रचनाओं के संकलन का विमोचन करते हुए वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समृद्ध भारत और प्रत्येक व्यक्ति के सशक्तीकरण के लिए सुब्रमण्य भारती का दृष्टिकोण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संग्रह शोधार्थियों के लिए बहुत मददगार साबित होगा। सुब्रमण्य भारती की 'गीता' में गहरी आस्था थी। उन्हें 'गीता' की गहरी समझ थी। उन्होंने 'गीता' का तमिल भाषा में अनुवाद किया और इसे सरल तरीके से समझाया।

अन्य खबरें  देश की एजेंसियों पर सवाल उठाना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध-देवनानी 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में शब्दों को केवल अभिव्यक्ति ही नहीं माना गया है। हम उस संस्कृति का हिस्सा हैं, जो ‘शब्द ब्रह्म’ की बात करती है, शब्द के असीम सामर्थ्य की बात करती है।

उन्होंने कहा कि आज देश महाकवि सुब्रमण्य भारती की जयंती मना रहा है। आज भारत की संस्कृति और साहित्य के लिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों के लिए और तमिलनाडु के गौरव के लिए बहुत बड़ा अवसर है। महाकवि सुब्रमण्य भारती के कार्यों का, उनकी रचनाओं का प्रकाशन एक बहुत बड़ा सेवायज्ञ और बहुत बड़ी साधना है और आज उसकी पूर्णाहुति हो रही है।

उन्होंने कहा कि सुब्रमण्य भारती ऐसे महान मनीषी थे, जो देश की आवश्यकताओं को देखते हुए काम करते थे। उनका विजन बहुत व्यापक था। उन्होंने हर उस दिशा में काम किया, जिसकी जरूरत उस कालखंड में देश को थी। भारतियार (सुब्रमण्य भारती) केवल तमिलनाडु और तमिल भाषा की ही धरोहर नहीं हैं, वो एक ऐसे विचारक थे, जिनकी हर सांस मां भारती की सेवा के लिए समर्पित थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतियार को केवल तमिल नहीं बल्कि संपूर्ण भारत की धरोहर बताया और कहा कि सुब्रमण्य भारती मां भारती की सेवा के लिए समर्पित एक गहन विचारक थे। 2020 में महामारी के बावजूद हमने सुब्रमण्य भारती की 100वीं पुण्यतिथि मनाई।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ? आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ?
आरएएस मुक्ता राव की ओर से कथित तौर पर भुगतान ना करने पर आर्किटेक्ट भारत सैनी द्वारा आत्महत्या मामले में...
राजस्थान के मंत्रियों के लिए 13.60 करोड़ रुपए में 40 फॉच्यूनर गाड़ियां खरीदेगी सरकार !
राहुल गांधी के नित नए प्रयोग से सेवादल का हुआ बंटाधार 
संगीतमयी अंदाज़ में सजी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर लोकप्रिय सांस्कृतिक श्रृंखला ‘कल्चर डायरीज’ की अलबेली शाम !
पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग
जेईई मेन 2025 परिणाम:  परिणामों में टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स
आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर के 18 आईआईटी के रजिस्ट्रार्स