राज्य में बढ़ेगी ठंड, अगले पांच दिनों तक नहीं होगी बारिश

By Desk
On
  राज्य में बढ़ेगी ठंड, अगले पांच दिनों तक नहीं होगी बारिश

रांची । झारखंड में हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गयी है। रांची सहित अन्य जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में फिलहाल बारिश नहीं होगी। अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं।

अन्य खबरें  10 विधायकों के साथ JP Nadda ने की बड़ी बैठक,

मौसम विभाग ने राज्य के पलामू और गढ़वा सहित 14 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।

अन्य खबरें  एग्जिट पोल की भविष्यवाणी को संजय राउत ने किया खारिज,

इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। इस वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। तापमान में गिरावट के बाद दो दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। उन्होंने कोहरे में सुबह में लोगों से सावधानी के साथ घर से बाहर निकलने को कहा है।

अन्य खबरें  अमेरिका से भारतीयों की वापसी पर 2 बजे संसद में बयान देंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष  अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष 
अमित गोयल कोभारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ! जयपुर शहर के पद के...
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी कल पेश करेंगी बजट
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में की जाएगी आमेर महल को एम्बुलेंस भेंट  !
दिल्ली CM की रेस में शामिल हुए रविंद्र इंद्राज सिंह और कैलाश गंगवाल समेत ये बड़े नेता
भक्तों की अपार आस्था का केंद्र बना काशी विश्वनाथ धाम
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले सुरक्षा कड़ी
कुशीनगर मदनी मस्जिद को लेकर सीएम योगी पर बरसे अजय राय