एस. एम. कृष्णा के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक

By Desk
On
 एस. एम. कृष्णा के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक

कोलकाता  । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कृष्णा न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रमुख नेता थे। उनके सुधार और उपलब्धियों ने उन्हें व्यापक सराहना दिलाई। ममता बनर्जी ने मंगलवार‌ को ट्वीट कर उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

एस. एम. कृष्णा का मंगलवार सुबह बेंगलुरु में उनके निवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय नेता लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका जन्म एक मई 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमना हल्ली में हुआ था। उन्होंने 1962 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और कर्नाटक को सूचना प्रौद्योगिकी का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य खबरें अधिवक्ता परिषद का प्रस्ताव: एक तिहाई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अन्य राज्यों से होने चाहिए

उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में भी देश की सेवा की और अपने नेतृत्व के दौरान बेंगलुरु में मेट्रो रेल और देवनहल्ली हवाई अड्डे जैसी परियोजनाओं की शुरुआत की। उनके निधन से राजनीति और प्रशासन के एक युग का अंत हो गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

अन्य खबरें पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ? आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ?
आरएएस मुक्ता राव की ओर से कथित तौर पर भुगतान ना करने पर आर्किटेक्ट भारत सैनी द्वारा आत्महत्या मामले में...
राजस्थान के मंत्रियों के लिए 13.60 करोड़ रुपए में 40 फॉच्यूनर गाड़ियां खरीदेगी सरकार !
राहुल गांधी के नित नए प्रयोग से सेवादल का हुआ बंटाधार 
संगीतमयी अंदाज़ में सजी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर लोकप्रिय सांस्कृतिक श्रृंखला ‘कल्चर डायरीज’ की अलबेली शाम !
पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग
जेईई मेन 2025 परिणाम:  परिणामों में टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स
आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर के 18 आईआईटी के रजिस्ट्रार्स