भाजपा की सदस्यता अभियान पर बैठक : पश्चिम बंगाल के सांसदों के साथ आज नई दिल्ली में चर्चा

By Desk
On
  भाजपा की सदस्यता अभियान पर बैठक : पश्चिम बंगाल के सांसदों के साथ आज नई दिल्ली में चर्चा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को तेज़ करने के लिए आज नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल ने राज्य के सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्य के 12 लोकसभा और दो राज्यसभा सांसद हिस्सा लेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल में एक करोड़ नए सदस्यों को शामिल करने के लक्ष्य को पूरा करने की रणनीति बनाना है। हालांकि, अब तक केवल 25 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो पाया है।

अन्य खबरें  मुंबई पुलिस आरोपी की मदद से जोड़ सकती है घटना के तार

 सुनील बंसल सांसदों को अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए दिशा-निर्देश देंगे। इसके अलावा, बंसल पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा की विधायी टीम के साथ एक अलग बैठक भी कर सकते हैं।

अन्य खबरें  Amit Shah ने किया बड़ा दावा, जानें क्या?

बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को इस सदस्यता अभियान को और मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है।

अन्य खबरें ट्रस्ट ऑफ़ प्रेसमैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से की पत्रकारों की समस्या निराकरण की माँग !

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा। यह कदम 2026 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी का हिस्सा है।

पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि हाल ही में किए गए आंतरिक मूल्यांकन में राज्य सरकार और सत्ताधारी दल के खिलाफ प्रमुख मुद्दों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में खामियां सामने आईं। यह पिछले महीने छह विधानसभा सीटों के उपचुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन से भी स्पष्ट हुआ।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News