बागी-4' फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, विलेन का किरदार निभाएंगे संजय दत्त

By Desk
On
  बागी-4' फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, विलेन का किरदार निभाएंगे संजय दत्त

साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म 'बागी' का चौथे पार्ट की घोषणा हाल ही में की गई थी। इस फिल्म के जरिये टाइगर श्रॉफ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस फ्रेंचाइजी की पहली तीन पार्ट को दर्शकों ने खूब सराहा तो चौथे पार्ट में और क्या देखने को मिलेगा? फैंस की उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर फिल्म 'बागी-4' का नया पोस्टर सामने आया है। इस नए पोस्टर के जरिए फिल्म के विलेन का चेहरा सामने आ गया है। फिल्म में विलेन के तौर पर मनोज वाजपेई और जयदीप अहलावत के बाद एक्टर संजय दत्त देखा जा सकता है। इस पोस्टर में संजय दत्त का विलेन लुक आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

अन्य खबरें  बांगलादेश में प्रतिबंधित हुई इमरजेंसी...

इस पोस्टर में संजय दत्त कुर्सी पर बैठकर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनकी गोद में एक बच्ची लहूलुहान हालत में नजर आ रही है। संजय दत्त भी खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर 'हर आशिक एक विलेन है' लिखा हुआ है। इस पोस्टर से दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्टर अपने प्यार को खोने के बाद विलेन बन जाते हैं। इस बीच, बागी-4 को 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।

अन्य खबरें  Saif Ali Khan के घर पहुंची मुंबई पुलिस,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News