कांग्रेस के युवराज जनता का मूड़ समझने में विफल : केशव प्रसाद मौर्य

By Desk
On
  कांग्रेस के युवराज जनता का मूड़ समझने में विफल : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जनता का मूड़ समझने में विफल हैं। उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देखना बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

गरीब कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीब को अमीर बनाने वाली योजनाओं की सफलता से कांग्रेस बेचैन है। चीन से चंदा लेने और पाकिस्तान का गुणगान करने वाले कांग्रेसी नेता संसद का समय बर्बाद कर, देश के गौतम अडानी और मुकेश अंबानी जैसे उद्योगपतियों पर झूठे आरोप लगाते हैं।

अन्य खबरें  सरकार सख्त कदम उठाये, ताकि ऐसी घटना फिर न हो:

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन्हें जम्मू-कश्मीर में हर घर तिरंगा फहराना भी सहन नहीं, वे भारत की बढ़ती ताकत और आत्मनिर्भरता का विरोध कर रहे हैं। हरियाणा से महाराष्ट्र तक चुनावी हार के बावजूद, कांग्रेस जनता का मूड समझने में विफल है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर भी बनेगा, विकसित भी, और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी। भारत की प्रगति, उद्योगपतियों की सफलता और तिरंगे की शान को कोई रोक नहीं सकता।

अन्य खबरें  दिल्ली चुनाव में वोटिंग के बीच अन्ना हजारे...

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News