नर सेवा-नारायण सेवा, सर्दी में गरीबाें को बांटे कंबल
By Desk
On
हरिद्वार । मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसलिए नर सेवा को नारायण सेवा कहा गया है। सनातन परंपरा एक-दूसरे की मदद करने की सीख देती है। यह बात लक्सर क्षेत्र से पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता ने मंगलवार काे कनखल स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में महिलाओं को कंबल वितरण के दौरान कही।
संजय गुप्ता ने कहा कि सदिर्यों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाना उनका कर्तव्य है। इसी के दृष्टिगत कंबल वितरण का आयोजन किया गया है। संजय गुप्ता ने महिलाओं को कंबल बांटकर सर्दी में गरीबों को राहत देने का कार्य किया। इस दौरान आसपास की महिलाओं ने कंबल प्राप्त कर संजय गुप्ता की खुशहाली की कामना की। महिलाओं का कहना था कि संजय गुप्ता ने सर्दी में कंबल बांटकर गरीबों के लिए नेक कार्य किया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Feb 2025 14:20:49
अमित गोयल कोभारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ! जयपुर शहर के पद के...
Comment List