विश्व दिव्यांग दिवस पर उन्नीस विशिष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

By Desk
On
   विश्व दिव्यांग दिवस पर उन्नीस विशिष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

लखनऊ । योगी सरकार की तरफ से विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर) को लोकभवन सभागार में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करना है। इसमें दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप की भी उपस्थिति रहेगी। समारोह में 19 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों, स्वैच्छिक संगठनों और दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। \

इस वर्ष वाराणसी जिले को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिला चुना गया है। इसके लिए वहां के जिलाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद सुमित यादव को बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गैर-व्यावसायिक श्रेणी में डॉ. कौशिकी सिंह (लखनऊ) और व्यावसायिक श्रेणी में राम किशन गुप्ता (कानपुर नगर) को दिव्यांगजन के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी के रूप में संतबली चौधरी (गोरखपुर), अरुण कुमार अग्रवाल (लखनऊ) और गोपाल कृष्ण त्रिपाठी (कानपुर नगर) को सम्मानित किया जाएगा।

अन्य खबरें  त्रिवेणी संगम में पीएम ने लगाई आस्था की डुबकी

पुनर्वास सेवाओं में योगदान के लिए नई सुबह संस्था (वाराणसी) और सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान के लिए जन विकास समिति (वाराणसी) को पुरस्कृत किया जाएगा।प्रेरणास्रोत श्रेणी में मानवेन्द्र प्रताप सिंह (लखनऊ), मुकेश मिश्रा (लखनऊ) और स्वामी प्रताप सिंह (आगरा) को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सृजनशील दिव्यांग बालिका के रूप में कु. दिव्यांशी कसौधन (गोरखपुर) और सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी के रूप में महिला श्रेणी में कु. प्रगति केसरवानी (लखनऊ) व पुरुष श्रेणी में दीपेन्द्र सिंह (सम्भल) को पुरस्कृत किया जाएगा।सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के रूप में लक्ष्मीशंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य, स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कालेज (गोरखपुर) और सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में प्रशान्त कुमार, वरिष्ठ सहायक, कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी (कानपुर नगर) को सम्मानित किया जाएगा। सृजनशील दिव्यांग पुरुष श्रेणी में अनूप कुमार सिंह (कुशीनगर) और महिला श्रेणी में रीतू पटेल (वाराणसी) को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

अन्य खबरें  27 में आएंगे अखिलेश, 32 में भव्य अर्धकुंभ कराएंगे विशेष',

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष  अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष 
अमित गोयल कोभारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ! जयपुर शहर के पद के...
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी कल पेश करेंगी बजट
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में की जाएगी आमेर महल को एम्बुलेंस भेंट  !
दिल्ली CM की रेस में शामिल हुए रविंद्र इंद्राज सिंह और कैलाश गंगवाल समेत ये बड़े नेता
भक्तों की अपार आस्था का केंद्र बना काशी विश्वनाथ धाम
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले सुरक्षा कड़ी
कुशीनगर मदनी मस्जिद को लेकर सीएम योगी पर बरसे अजय राय