मार्गशीर्ष शनि अमावस्या पर श्रद्धाुलओं ने पवित्र गंगा में लगाई डुबकी,दानपुण्य किया

By Desk
On
 मार्गशीर्ष शनि अमावस्या पर श्रद्धाुलओं ने पवित्र गंगा में लगाई डुबकी,दानपुण्य किया

वाराणसी । मार्गशीर्ष अमावस्या पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद गंगा घाटों पर दानपुण्य किया।

शनिचरी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु अलसुबह से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। प्राचीन दशाश्वमेधघाट ,अहिल्याबाई,पंचगंगा,अस्सी,सामनेघाट और रामनगर बलुआघाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

अन्य खबरें विधानमंडल का बजट सत्र आज से

परम्परानुसार लोगों ने स्नान दान के बाद श्री हरि के आराधना के साथ हनुमत मंदिरों में हाजिरी लगाई। कर्मकांडी प्रदीप पांडेय ने बताया कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर लोगों ने अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म भी किया। उन्होंने बताया कि पंचांग भेद के कारण दो दिन अमावस्या मनाई जा रही है। 30 नवंबर शनिवार को पूर्वाह 9:52 के बाद से अमावस्या शुरू हुई। जो अगले दिन 1 दिसंबर रविवार को दिन में 11:17 तक रहेगी। ऐसे में श्राद्ध आदि के लिए अमावस्या शनिवार को मन रहा है। स्नान दान के लिए अमावस्या रविवार को भी मनेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को पितरों के लिए धूप-ध्यान करने के साथ ही शनि देव के लिए भी विशेष धर्म-कर्म किए जाते हैं। तो कुंडली के शनि दोषों का असर कम होता है। शनि अमावस्या पर शनिदेव के प्रकोप को शांत करने के लिए अच्छा दिन माना जाता है। शनि अमावस्या के दिन शनि संबंधित वस्तुओं का दान करना शुभ होता है।

अन्य खबरें  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष  अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष 
अमित गोयल कोभारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ! जयपुर शहर के पद के...
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी कल पेश करेंगी बजट
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में की जाएगी आमेर महल को एम्बुलेंस भेंट  !
दिल्ली CM की रेस में शामिल हुए रविंद्र इंद्राज सिंह और कैलाश गंगवाल समेत ये बड़े नेता
भक्तों की अपार आस्था का केंद्र बना काशी विश्वनाथ धाम
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले सुरक्षा कड़ी
कुशीनगर मदनी मस्जिद को लेकर सीएम योगी पर बरसे अजय राय