​नौसेना ने अरब सागर में दो श्रीलंकाई नावों से बरामद की 500 किलो ड्रग्स

By Desk
On
  ​नौसेना ने अरब सागर में दो श्रीलंकाई नावों से बरामद की 500 किलो ड्रग्स

नई दिल्ली । अरब सागर में मछली पकड़ने वाली दो श्रीलंकाई नावों से 500 किलो ड्रग्स बरामद करके 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्ती की यह कार्रवाई भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के संयुक्त अभियान में की गई है। चालक दल और जब्त नशीले पदार्थों के साथ दोनों नावों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

​भारतीय नौसेना के गुरुग्राम स्थित सूचना संलयन केंद्र (हिंद महासागर क्षेत्र) ​को श्रीलंकाई नौसेना से अरब सागर में श्रीलंकाई ध्वज वा​ली मछली पकड़ने वा​ली दो नावों से मादक पदार्थों की तस्करी किये जाने के बारे में जानकारी मिली। ​इस इनपुट ​पर भारतीय नौसेना के लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान और दूर से संचालित विमान ​से व्यापक निगरानी की गई।​ साथ ही निगरानी प्रयासों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना जहाज ​के एक जहाज को ​भी तैनात किया गया।

अन्य खबरें  देश की एजेंसियों पर सवाल उठाना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध-देवनानी 

मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में सूचना के आधार पर भारतीय नौसेना ने ​दोनों नावों को रोकने के लिए एक समन्वित अभियान के माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया दी।​ श्रीलंकाई नौसेना से लगातार मिल रही सूचनाओं और भारतीय नौसेना के विमानों ​से हवाई निगरानी के आधार पर 24 और 25 नवंबर को दो नावों की पहचान की गई। मादक पदार्थ विरोधी अभियानों का संचालन करने के लिए भारतीय नौसेना के एक अतिरिक्त जहाज को भी तैनात किया गया था।

इसके बाद जहाज और हवाई संपत्तियों के बीच ​दोनों नावों के चालक दल को सचेत किया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने हाथ खड़े करके समर्पण कर दिया। ​भारतीय और श्रीलंकाई नौसेना के समन्वित अभियान में जहाज की बोर्डिंग टीम ने दोनों नावों पर चढ़ाई की और लगभग 500 किलोग्राम नशीले पदार्थ (क्रिस्टल मेथ) जब्त किए गए। चालक दल और जब्त नशीले पदार्थों के साथ दोनों नावों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया ​गया है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ? आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ?
आरएएस मुक्ता राव की ओर से कथित तौर पर भुगतान ना करने पर आर्किटेक्ट भारत सैनी द्वारा आत्महत्या मामले में...
राजस्थान के मंत्रियों के लिए 13.60 करोड़ रुपए में 40 फॉच्यूनर गाड़ियां खरीदेगी सरकार !
राहुल गांधी के नित नए प्रयोग से सेवादल का हुआ बंटाधार 
संगीतमयी अंदाज़ में सजी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर लोकप्रिय सांस्कृतिक श्रृंखला ‘कल्चर डायरीज’ की अलबेली शाम !
पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग
जेईई मेन 2025 परिणाम:  परिणामों में टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स
आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर के 18 आईआईटी के रजिस्ट्रार्स